देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बिजली का बिल जीपीएस युक्त मोबाइल कैश वैन हो सकेगा जमा
मथुरा। प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने आज बिजली के बिलों को जमा करने के लिए जीपीएस युक्त मोबाइल कैश वैन केन्द्र का शुभारंभ किया है, वहीं उन्होंने पीड़ितों के दुख दर्द एवं बिजली समस्याओं को अपने राधावैली स्थित आवास पर सुनीं एवं समाधान किया।
रविवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने राधा वैली स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन किया। उन्होंने जनता दर्शन में आए लोगों की शिकायतों को सुनने के बाद उपस्थित अधिकारियों को संबंधित मामलों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों ने गलत मीटर रीडिंग से बिल बनाने, धनराशि जमा होने पर भी नए ट्यूबवैल कनेक्शन का सामान न मिलने, ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती होने, पानी की आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था न होने व अवैध कब्जों की शिकायतों को ऊर्जामंत्री के सामने रखा। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों ने शिकायतों का अविलंब निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। वहीं उन्होंने बताया कि मोबाइल वैन पर स्थापित उपभोक्ता सेवा केंद्र पर एक कैशियर व एक कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात रहेगा। मोबाइल वैन हर महीने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तय दिन पर जाएगी। वहां के उपभोक्ता अपने घर के पास वैन में ऑनलाइन बिल जमा करा सकेंगे। बिल में संशोधन और नए कनेक्शन को वहीं आवेदन भी हो सकेंगे। इस सुविधा की शुरूआत से लोगों को बिल जमा करने या बिल में संशोधन को घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। फिलहाल शहरी क्षेत्र को दो मोबाइल उपभोक्ता सेवा केंद्रों की शुरूआत की गई है। भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। अभी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आठ मोबाइल उपभोक्ता सेवा केंद्र संचालन में हैं। चीफ इंजीनियर एके त्यागी, एसई शहरी राघवेंद्र सिंह और एसई विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।












