BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आज मथुरा वृंदावन मार्ग पर बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार महिला व पुरुष घायल हो गए । घायलों को पुलिस ने समीप के ही जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है । हादसे में दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस अद्धा चैकी ले आयी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर जयपुर निवासी श्रद्धालु बाँके बिहारी के दर्शन कर अपनी ईको स्पोर्ट कार से वापस जयपुर जा रहे थे । वही दूसरी ओर मथुरा से गांव उसपार निवासी विजय अपनी भाबी दिव्या को साथ लेकर वृन्दावन आ रहा था । तभी अद्धा चैकी के समीप दोनों में भिड़ंत हो गयी । घटना में बाइक सवार महिला व पुरुष घायल हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैया संयुक्त चिकित्सालय उपचार के लिए भर्ती कराया । प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार घटना रौंग साइड में चलने को लेकर हुई । गनीमत रही बड़ा हादसा नही हुआ । घटना में  डैमेज हुई कार व बाइक को पुलिस अपने कब्जे में लेकर चैकी ले आयी । वही कार के ड्रायवर मनोज को चैकी पर बिठा लिया । घायल विजय ने बताया कि वह अपनी भाबी को दवा दिलाने गांव जा रहा था । तभी रौंग साइड से आ रही कार ने उनमे टक्कर मारदी। 

Read More

मथुरा। मथुरा में बरारी पर रिलांयस पेट्रोल पंप के सामने किताब छापने की फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिस दौरान ये हादसा हुआ। फैक्ट्री में करीब चार दर्जन कर्मचारी कार्यरत थे। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पहुचीं दमकल व पुलिसभीषण आग पर काबू करने का प्रयास कर रही है। आग में लाखों का नुकसान होने की आशंका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने किताब फैक्ट्री में अचानक शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने फायर बिग्रेड को फोन कर दमकलें बुला ली। सूचना पर पहुंचे सीओ रिफाइनरी विनय कुमार चैहान सहित पुलिस बल ने आकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताते है कि फैक्ट्री में करीब चार दर्जन कर्मचारी आग लगने पर कार्यरत थे, जो सुरक्षित निकल आए। 

Read More

कमिश्नर ने जन चैपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्यायें विकास खण्ड गोवर्धन के 06 गांवों में विकास कार्यों का निरीक्षण किया गांवों में भ्रमण न करने पर एसडीएम तथा बीडीओ को कड़े निर्देश   प्रदेश सरकार का उददे्श्य है गरीबों को मदद अवश्य मिले  गरीबों का हक मारने वालों पर कार्यवाही के निर्देश  मूलभूत आवश्यकताएं पूर्ण करना शासन की प्राथमिकता मथुरा। कमिश्नर आगरा श्री के. राम मोहनराव ने आज विकास खण्ड गोवर्धन के ग्राम पालीडंूगरा, सींगापट्टी, मल्हू, सौख देहात, लोरिया पट्टी तथा फौेडर में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रामवासियों से जन चैपाल में सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं से रूबरू हुये। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा गरीब जनता के लिये उपलब्ध करायी जाने सुविधाओं के बारे में पूछा और गांव में न आने वाले अधिकारी, लेखपाल, सचिव, खण्ड विकास अधिकारी, एसडीएम सहित विभिन्न कर्मियों को चेतावनी देते हुए  कहा कि गरीबों का कार्य तो करना पड़ेगा क्यों कि सरकार हमें इसी बात का वेतन दे रही है। उन्होंने हिदायत दी कि यदि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करना है तो स्वेच्छा से नौकरी छोड़ दें अन्यथा सेवा से बर्खास्त कर दिया जायेगा। क्योंकि यह सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है इसलिये निलम्बन की जगह बर्खास्तगी की जाती है।  विकास खण्ड गोवर्धन के ग्राम पालीडूंगरा में जन चैपाल के दौरान ग्राम वासियों द्वारा मण्डलायुक्त को बताया गया कि गाॅव में खारा पानी होन के कारण पेयजल के लिये मीठे पानी की समस्या है इस पर उन्होंने पंचायत सचिव, डीपीआरओ तथा जल निगम अभियन्ता को निर्देश दिये  िकइस समस्या का समाधान 15 दिन में करायें जबतक इनका वेतन रोका जाय। गाॅव में विद्युत के जर्जर तारों की समस्या के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि 96 गाॅवों के विद्युतीकरण कार्य में यह गाॅव सम्मलित है इस समस्या का समाधान जल्द ही करा लिया जायेगा। गाॅव में समरसेविल का मोटर चोरी होने पर एफआईआर होने के बावजूद अभीतक कार्यवाही न होने पर क्षेत्राधिकारी पुलिस से नाराजगी जताते हुए अविलम्ब कार्यवाही के निर्देश दिये। राशन वितरण के एक मामले में खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत उपभोक्ता को अविलम्ब कार्ड उपलब्ध कराते हुए सोमवार को उन्हें अवगत कराया जाय। गाॅव के एक व्यक्ति द्वारा बैनामा न होने के सम्बन्ध में लेखपाल की शिकायत की जिस पर मण्डलायुक्त ने एसडीएम को निर्देशित किया कि मंगलवार तक इस कार्य को पूर्ण कराया जाय अन्यथा वह जिम्मेदार होंगे। उन्होंने लेखपाल के विरूद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। इसी प्रकार पंचायत सचिव के गाॅव न आने की शिकायत पर वेतन रोकने के निर्देश दिये। उन्होंने एसडीएम तथा बीडीओ द्वारा क्षेत्र का भ्रमण न करने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए स्पष्टीकरण के निर्देश दिये।  मण्डलायुक्त ने ग्राम सींगापट्टी में आयोजित जन चैपाल के दौरान ग्राम वासियों ने खरंजा लगवाने, पोखर से अतिक्रमण हटवाने, शौचालय निर्माण, विकलांग पेंशन के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो पात्र गरीब छूट गये है उन्हें लाभ अवश्य दिलाया जाय। इस गाॅव में भी खारे पानी की समस्या निवारण के लिये तीन किमी. से पाइप लाइन डलवाकर ग्रामीणों को मीठे पेयजल व्यवस्था के लिये पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान को निर्देश दिये। ग्राम सभा की जमीन पर अतिक्रमण एक सप्ताह में हटवाने के लिये लेखपाल को निर्देशित किया। माइनर की सिल्ट सफाई तथा जलकुम्भी की सफाई के लिये प्रस्ताव तैयार कर कार्यवाही के निर्देश दिये तथा नहर से कुलावों में पाइप लाइन लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश सिंचाई विभाग के अभियंता को निर्देश दिये। गाॅव में जलभराव की समस्या निवारण के लिये पंचायत सचिव को निर्देशित किया तथा राशन वितरण के मामले में शिकायत पर कोटेदार को चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिेय। गाॅव के दो वृद्ध एवं पात्र लोगों की पेंशन स्वीकृत न हाने के सम्बन्ध में एडीओ समाज कल्याण का वेतन रोकने के निर्देश दिये। ग्रामसभा की खुली बैठक 15 दिन में कराने के लिये बीडीओ को जिम्मेदारी दी गयी। गाॅव की एक मंदबुद्धि तथा उम्र के अनुसार शारीरिक विकास न होने पर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को इस सम्बन्ध में तत्काल जाॅच कर उपचार  के निर्देश दिये।  उन्होंने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी प्रतिदिन 18 घंटे कार्य करते है। इसलिये हम सभी का दायित्व है कि गरीबों को सरकारी सुविधांए उपलब्ध कराना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा जानबूझकर गरीबों का कार्य नहीं किया गया तो ऐसे लोगों को सीधे बर्खास्त किया जायेगा। गरीब लोगों को पेंशन, शौचालय, नरेगा के अन्तर्गत कार्य, शिक्षा का लाभ दिलाना जरूरी है। यदि लेखपाल, पंचायत सचिव, सींचपाल जैसे लोग गांव नहीं जायेंगे तो निश्चित रूप से उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं को गम्भीरता से एक-एक करके सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही समयान्तर्गत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।  इसके बाद कमिश्नर मल्हू गांव पहुंचे तो प्राथमिक विद्यालय में टूटे हुए फर्श तथा खिड़कियों को देखकर ग्राम प्रधान तथा प्रधानाध्यापिका से नाराजगी जताते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिये। इस गाॅव में भी विद्युत तारों की जर्जर समस्या, पेयजल, रजवाह में सफाई की समस्या, टीटीएसपी मरम्मत कार्य की समस्या से अवगत कराया जिस पर उन्होंने सम्बधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये।  उन्होंने स्वच्छ शौचालय बनवाने के लिये कहा कि जिन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी है वह स्वयं शौचालय बनवायें। सरकार ऐसे गरीब पात्र लोगों का शौचालय बनवा रही है जो पूर्ण रूप से सक्षम नहीं हैं।  मण्डलायुक्त द्वारा गांवों में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, सीडीओ रामनिवास गुप्ता, एडीएम वि0ध्रा0 रवीन्द्र कुमार, एसडीएम गोवर्धन डीपी सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त आगरा, डीडीओ प्रदीप कुमार यादव, उपायुक्त मनरेगा, पीओ नेडा एसके वर्मा, बीडीओ गौरवेन्द्र सिंह, सहित सम्बन्धित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। जनपद मथुरा के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेर सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आमंत्रित की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनपद के मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया के केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का भलीभांति क्रियान्वन कराना ही उनकी प्राथमिकता है साथ ही उन्होंने कहां कि वह चाहते हैं के स्वास्थ्य संबंधित जितनी भी निशुल्क सेवाएं हैं वह जनता तक जनता तक पहुंचे जिससे जनपद की जनता उनका लाभ उठा सकें। इसी क्रम में  प्रधानमंत्री के प्राथमिकता वाली आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन योजना को प्राथमिकता पर लेते हुए बताया कि कल नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में भी इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों की सूची खुली बैठकों के माध्यम से नामित नोडल अधिकारियों द्वारा पढ़कर सुनाई जाएंगे, इसके बाद एएनएम आशा के माध्यम से उनका सत्यापन किया जाएगा। जिससे कि पात्र लाभार्थियों को 5 लाख तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस म एसीएमओं डॉ पी के गुप्ता, डॉ दिलीप कुमार, डॉ बृजेश खन्ना डॉ राजीव गुप्ता, डॉ मधुर कुमार, जिला प्रशासन अधिकारी डॉ अनुज यादव, डीएचईआईओ जितेंद्र सिंह, स्टेनो रामवीर चैधरी, पंकज वर्मा एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।   

Read More

मथुरा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राष्ट्रीय स्तर पर किये गये आह्वान और उ. प्र कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर मोदी सरकार की चार साल पुरे होने पर, मोदी सरकार की जनमुददो और चुनावी वायदो की नाकामियो पर विश्वासघात दिवस कार्यक्रम को जिला कांग्रेस मथुरा और शहर कांग्रेस मथुरा ने संयुक्त रुप से बहुत बडी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ विकास बाजार में गांधीजी की प्रतिमा के नीचे मनाया।  जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि मोदी सरकार ने 2014 मे जो चुनाव मे आम जनता से वायदे किये थे, उन वायदो से मोदी सरकार पुरी तरह से मुकर गयी है, ना तो युवाओ को रोजगार दिया जा रहा है और नही किसानो का कर्जा माफ किया जा रहा है, आम जनता आसमान छूती मंहगाई से परेशान है, और तो और देश मे पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि से सरकार आम जनता की कमर ही तोड रही है, एल. पी. जी सिलेंडर 400 रुपये से 700 रुपये करके देश के हर परिवार पर अनावश्यक बोझ डाल दिया है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से जमीन पर गिरी पडी हुई है, इस तरह मोदी सरकार हर जनमुददे पर विफल साबित हुई है ये देश की आम जनता के साथ विश्वासघात है, आबिद हुसैन अध्यक्ष शहर कांग्रेस मथुरा ने कहा कि मोदी सरकार की नाकामियो का दंश देश की जनता भुगत रही है, पाकिस्तान से एक के बदले 10 सर लाने की जुमला कहने वाले आज पाकिस्तान से चीनी आयात करके चीनी हरामी बन रहे हैं, और पी. सी सी सदस्य विनेश सनवाल पूर्व विधायक प्रत्याशी कांग्रेस बलदेव विधान सभा ने कहा कि भाजपा ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मे देश की आम जनता से जो भी चुनावी वायदे किये थे, वह सब के सब जुमला निकले, मोदी सरकार के निर्णय अदूरदर्शी और अव्यवहारिक रहे हैं, मोदी सरकार ना तो आज तक विदेश से कालाधन ला पाये है और नाहि देश कि जनता के अकाउंट मे 15-15 लाख रुपये जमा किये है, मोदी सरकार की सरपरस्ती मे देश की बैको मे लाखो करोडो रुपयो के घोटाले मोदी जी के उद्योगपति मित्रो के द्वारा किये गये हैं, मोदी सरकार के तानाशाही निर्णय नोटबंदी से देश की जनता ने घोर कष्ट झेले और बहुत लोगो की जाने गयी, और देश के किसानों ने फसलो के लगातार खराब हो जाने से बैको के कर्जो से घिर जाने पर मोदी सरकार के दुबारा उनकी कर्जा माफ नही किये से आहत होकर जीवन की उम्मीदे ना होकर बहुत बडी संख्या मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है, जिसकी दोषी मोदी सरकार है ,इस प्रकार मोदी सरकार ना तो देश की आम जनता, किसानो, महिलाओं,दलितो आदिवासियों की सुरक्षा के पा रही है, देश मे धर्म और जाति के नाम पर तुष्टिकरण हावी है, इन सबसे देश की जनता अत्यधिक आहत है, और मोदी सरकार के इन कृत्यो और चार साल पुरे होने की झूठी खुशी को विश्वासघात दिवस के रूप में मान रही है ,इस दौरान कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज गौड चीफ सेवादल मथुरा ने किया, और कार्यक्रम कि मे प्रमुख रुप से सर्व श्री मलिक अरोडा जी - प्रदेश सचिव, महेश रावत प्रदेश सचिव, विनेश सनवाल बालमीकि, राजकुमार तिवारी, तपेश गौतम, कमलेश चैधरी, सुग्रीव सिह, भंवरसिह सिसोदिया ठा रोहतान सिह,यतेदर मुकददम रोशन लाल मोहन सिंह चैधरी, राजरानी निमेष, सुनील उपाध्याय, अनिल चतुर्वेदी, देवेदर भटनागर, डा देवदर यादव, डा अशोक सैनी, उमेश शर्मा देवदर ललला, राहुल अरोडा प्रवीण ठाकुर, बंटी गौतम, फिरोज कुरैशी, राधाकांत मिश्रा, कुशकुमार सिह, तैयब कुरैशी, हरीश सारस्वत , चैधरी ओमवीर सिह, रमेश कालिया, विश्ववेद्र गुर्जर, हाजी सलीमशाह, इकरार कुरैशी, अनिल कुमार, दीपक वर्मा सहित बहुत बडी संख्या मे अन्य कांग्रेस जन भी मौजूद रहे।   

Read More

महिला की हालत गंभीर, भी घायल अस्पताल में भर्ती मथुरा। जनपद के थाना शेरगढ़ क्षेत्र में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया । बातों ही बातों में गोली चल गई घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भेज दिया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव पीगरी में किसान अब्दुल रशीद के खेतों से होकर उसी गांव के निवासी भीम की पानी की पाइप लाइन बिछी हुई है और आज दोपहर अब्दुल रशीद अपने खेतों में ट्रैक्टर से मांझा से डोर बंदी करा रहा था तो भीम की पाइप लाइन अचानक मांझा के नीचे आने से टूट गई। भीम की टूटी हुई पाइपलाइन को अब्दुल सही करा रहा था इतने में गांव के किसी व्यक्ति ने भीम को उसकी पाइप लाइन टूट जाने की सूचना दे दी टूटी हुई पाइपलाइन की सुनकर भीम अपने बेटों कालू ,नरवीर , उधम को अपने साथ लेकर अब्दुल के खेतों पर पहुंचा। अब्दुल भीम को समझाने लगा और उससे कहने लगा कि हम आपकी पाइप लाइन को ठीक करवा रहे हैं लेकिन भीम अपनी टूटी हुई पाइपलाइन को देखकर उसका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और अब्दुल को गालियां देने लगा लाख समझाने के बाद भी भीम के समझ नहीं आई और बात इतनी बढ़ गई अब्दुल के परिवार के ऊपर उसने गोलियां चला दी गोलियों के छर्रे से 4 लोग घायल हो गए जिसमें नाजमा नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा जहां उनका उपचार चल रहा है गनीमत रही के इस गोली कांड में कोई हताहत नहीं हुआ। किसान अब्दुल ने बताया कि भीम की पाइपलाइन हमारे खेतों से होकर जा रही है वह हमसे टूट गई हम उसे ठीक करा रहे थे। भीम अपने बेटों के साथ खेत पर पहुंचता है उन सभी के पास में हथियार थे और उनकी हमसे कहा सुनी हुई उन लोगों ने हम पर गोलियां चलाना शुरु कर दिया गोली लगने से 4 लोग घायल हो गए जिनमें से चाची नाजमा की हालत गंभीर बनी हुई है । और दो लोग मामूली रुप से घायल हुए हैं। क्षेत्र अधिाकारी छाता चंद्रधर गाड ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी दो पक्षों में झगड़ा हो गया है सूचना के आधार पर पुलिस गई। वहां जाकर देखा तो दूसरा पक्ष है उसकी पाइपलाइन जा रही है अब्दुल के खेतों से होकर वह पाइप लाइन टूट गई थी उसी को लेकर झगड़ा हुआ है जिसमें महिला सहित कई लोग घायल हो गए हैं कोई जनहानि नहीं हुई है मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

Read More

आज से 30 जून तक जनता को कराएंगे अवगत  मथुरा। केन्द्र की भाजपा सरकार के पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को होने जा रहे चार वर्ष को लेकर आज से भाजपाईयों ने सरकार की उपलब्धिता को जनता के सामने लाने का मन बना लिया है, जिसके चलते वह यह पूरा सप्ताह गांव-गांव जाकर केन्द्र सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं उलब्धियों से ब्रज के लोगों को अवगत कराएंगे, यह बात आज आगरा से आई प्रदेशमंत्री एवं पूर्व आगरा मेयर अंजुला माहौर ने एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। शुक्रवार को जिला भाजपा के चार साल उलब्धियों से पत्रकारों को अवगत कराने के लिए यहां पहुंची पूर्व मेयर आगरा एवं प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर एवं जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह एवं मेयर मुकेश आर्यबंधु ने कहा कि मोदी सरकार को जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री जनधन योजना, सर्जिकल स्ट्राईक, प्रधानमंत्री बीमा योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, दीन दयाल उपाध्याय, ग्राज ज्योति योजना, सौभाग्य योजनाओं सहित दो दर्जन योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार का लाभ गरीब लोगों को मिला जबकि गरीबों ने घेरलू गैस पर मिलने वाली सब्सिटी छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार उपलब्धयों को 30 जून तक गांवों में भ्रमण करके भाजपा के मंडल, बूथ प्रभारी आम लोगों को जानकारी देंगे।  इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए शिक्षक भर्ती घोटाले एवं यमुना शुद्धिकरण तथा यमुनाजल छोड़े जाने को लेकर किए गए प्रश्नों पर बचते नजर आए। उन्होंने हर बात का जबाव यहीं दिया कि प्रदेश सरकार जल्द ही इन सबको ठीक कर देंगी। 

Read More

चढ़ा पारा, बढ़ी आग की घटनाएं दरेसी रोड पर कबाड़ के गोदाम में लगी आग -छह दमकलों ने बमुश्किल पाया काबू, एसएसपी सहित कई थानों का फोर्स पहुंचा मथुरा। कान्हा की नगरी में गर्मी जैसे-जैसे बढ़ती जा रही हैं आग लगने की घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार को कृष्णानगर क्षेत्र स्थित द्वारिकापुरी के एक मकान में लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दूसरी ओर शुक्रवार की शाम करीब 4.30 बजे दरेसी रोड स्थित कबाड के गोदाम में आग लग गई। पुराने भवन में लगी आग इतनी भयंकर थी कि छत के पत्थर चटकने लगे। इस दौरान हजारों लोगों की भीड लग गई। छह दमकलों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। गोदाम में पुराने फटे जूते, चप्पल, प्लास्टिक भरी हुई थी। घनी आबादी में आग की सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चैधरी, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, सीएफओ संजय शर्मा सहित एहतियात के लिए कई थानों का फोर्स भी पहुंच गया। आग पर काबू पाया जा सका। फायर बिग्रेड की गाडियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दो घंटे में आग पर काबू पाया। तापमान लगभग 45 डिग्री के पास पहुंच चुका है। गर्मी के कारण लगातार आग लगने की घटनाओं में तेजी आ रही है। प्रत्येक दिन आग का आंकड़ा तीन से चार के पार पहुंच रहा है। शुक्रवार को कृष्णानगर क्षेत्र अंतर्गत द्वारिकापुरी निवासी शशांक चैधरी के मकान में अचानक आग लग गई। देखते-देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाडियां मौके पर पहुंच गई। आग पर बामुश्किल काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि आग के कारण लाखों रुपये का नुकसान मकान स्वामी को हुआ है। आग क्यों और कैसे लगी इसका कोई पता नहीं चल सका है। वहीं दूसरी ओर गोविंद नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत स्थित हिन्दुस्तान होटल के बराबर गली निवासी साबिर कबाडिया के गोदाम में अचानक आग लग गई। यहां इस गोदाम में काफी रिक्शे, टायर व एक ट्रैक्टर वहां खड़ा था। सभी जलकर खाक हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड गाडियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। यहां भी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की खबर मिलते ही एसएसपी प्रभाकर चैधरी थाना गोविन्द नगर पुलिस एवं दमकल की कई गाडियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। 

Read More

मथुरा। विश्व प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के समस्त कार्यक्रम का निर्धारण गोस्वामी श्रीश्री 108 ब्रजेश कुमार महाराज तृतीय पीठाधीश्वर कांकरौली नरेश व कांकरौली युवराज डा. वागीश कुमार के निर्देशानुसार किया जाता है। शुक्रवार 25 मई को राजभोग के दर्शन में प्रभु ने फूल होली खेली। विभिन्न प्रकार के फूलों से प्रभु के साथ होली खेली। शयन के दर्शन में केला के हिण्डोला में विराजमान होकर ठाकुरजी ने दर्शन दिए। ठाकुरजी का बहुत ही भव्य तरीके से केला का हिण्डौला सजाया गया। प्रभु का भव्य श्रंृगार किया गया। मंदिर के मीडिया प्रभारी ने मनोरथीयों का आभार व्यक्त किया। इस मास में पुण्य कार्य करने पर लाभ प्राप्त होने की बात कही। इसी चरण में शनिवार 26 मई को शयन के दर्शन में लहरिया घटा का भव्य मनोरथ होगा। ठाकुरजी के मनोरथों का यह क्रम पूरे अधिक मास इसी तरह चलता रहेगा। इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, राकेश तिवारी एड., मुरलीधर, भोलेजी, मंदिर के समस्त मुखिया व कमलाशंकर, अजय भट, अमित चतुर्वेदी, सुरेश शर्मा, ब्रजेश चतुर्वेदी, बनवारी लाल, वृजनाथ चतुर्वेदी एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले आज वृंदावन नगर के प्रताप बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा पर विभिन्न बैंक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया । बैंक कर्मचारियों ने मोदी सरकार के विरुद्ध  नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया । बैंक कर्मियों ने नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद वित्त मंत्री मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया । बैंक कर्मियों  ने केंद्र सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में भी  प्रदर्शन किए जा चुके हैं लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है । बैंक कर्मियों ने सरकार को किसान विरोधी मजदूर विरोधी के साथ नौकरी पेशा विरोधी बताया । कर्मचारियों ने वेतन समझौता ना मानने पर सारी सरकारी योजनाओं का बहिस्कार कर काम बंद करने  की चेतावनी दी है । यूएफबीयू के नगर संयोजक विश्वनाथ गुप्ता का कहना है कि सरकार वेतन समझौते को शीघ्र लागू करें वरना बैंक कर्मचारी प्रदर्शन से आगे बढ़ते हुए हड़ताल को अपना हथियार बनाएंगे । बताया कि 30 व 31 मई को हड़ताल रखी गई है । अगर उसके बाद भी सरकार ने अपना रुख नहीं बदला तो आगे भी प्रदर्शन की कार्यवाही जारी रहेगी । इससे पूर्व प्रदर्शन में लगभग 1 दर्जन से अधिक बैंक के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने सहभागिता की । प्रदर्शन करने वालों में परशुराम ,कलुआ , डीके भारती, राकेश कुमार, अभय प्रताप सिंह, अमित कुमार , हिमांशु गुप्ता, केएल सिंह, नारायण दास, प्रदीप सोनू, सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे। 

Read More

चैपाल लगाकर एसडीएम ने सुनी समस्याऐं  मथुरा। तहसील छाता के ग्राम खायरा में लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु उपजिलाधिकारी छाता डाॅ राजेन्द्र पैसिया की अध्यक्षता में चैपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्राधिकारी पुलिस छाता  चन्द्रधर गौड एवं राजस्व टीम छाता भी उपस्थित रही। ग्राम के सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायतंे सुनी गई।और यथासंभव तत्काल निस्तारण किया गया। और अवैध अतिक्रमणों की जानकारी ली गई।और तत्काल अवैध अतिक्रमण जिसमें चकरोड स0 1548 को जेसीबी के माध्यम से तत्काल अवैध कब्जा को हटवाया गया। ग्राम आवादी में खिद्रवन कुण्ड को जाने वाले कदीमी रास्तो को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण मुक्त अभियान में दोषी व्यक्ति गिर्राज पुत्र विरमा एवं श्याम पुत्र गोविन्दराम के खिलाफ राजस्व सहिंता की धारा 133 की कार्यवाही की गई। 

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुशांगिक संगठन विश्व संवाद केंद्र ने आज मथुरा में नारद जयंती का आयोजन किया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ गणगीत पूर्ण विजय संकल्प हमारा से हुआ, तत्पश्चात आपके कार्यक्रम का हेतु बताते हुए नगर कार्यवाह अजय ने कहा कि यह समारोह केवल सम्मान समारोह ही नहीं है अपितु जिन पत्रकारों ने निर्भीकता से सच्ची पत्रिकारिता की है, संघ विचार परिवार उनके साथ हमेशा खड़ा है ऐसा बताना भी इस कार्यक्रम का एक उद्देश्य है।  पत्रकार बन्धुओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम् ने विश्व के सर्वप्रथम पत्रकार नारद जी की विशेषता बताते हुए कहा कि नारद जी देवताओं, असुरों एवं मनुष्यों के पास समान रूप से जाते थे उनका किसी एक से ज्यादा स्नेह हो या किसी से बैर हो ऐसा नहीं रहा वे सभी के पास समान रूप से नियमित आते जाते रहते थे एवं सूचनाओं का आदान प्रदान करते थे। नारद जी केवल सूचनाओं का ही आदान प्रदान करते हों ऐसा भी नहीं था समय आने पर उन्होंने भगवान विष्णु को भी श्राप दे दिया था ऐसा तपोबल भी उनके ही पास था। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं है, यह तो समाजचिन्तन का विषय है, जनता की सकारात्मक अपेक्षाओं को सरकार तक पहुंचाना व सरकार की कार्यप्रणाली को जनता तक पहुंचाना ही पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। समाज के बीच से अच्छे सकारात्मक समाचारों का संकलन, व समाज के बीच में से ही किसी के भी द्वारा किये गए राष्ट्रोन्मुख कार्यों की कहानी भी प्रकाशित करवाना एक अच्छे पत्रकार का द्योतक है। किसी भी नकारात्मक समाचार के प्रभाव को कम करते हुए कैसे लिखना है यह भी एक पत्रकार का ही हुनर है। उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भी चर्चा करते हुए कहा कि यह भी हमारा मौलिक अधिकार है, पर कहीं इस अधिकार का प्रयोग करते हुए कहीं हम देश की सुरक्षा या सम्मान से तो समझौता नहीं कर रहे इसका भी ख्याल रखना चाहिये।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More