देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के समस्त कार्यक्रम का निर्धारण गोस्वामी श्रीश्री 108 ब्रजेश कुमार महाराज तृतीय पीठाधीश्वर कांकरौली नरेश व कांकरौली युवराज डा. वागीश कुमार के निर्देशानुसार किया जाता है। शुक्रवार 25 मई को राजभोग के दर्शन में प्रभु ने फूल होली खेली। विभिन्न प्रकार के फूलों से प्रभु के साथ होली खेली। शयन के दर्शन में केला के हिण्डोला में विराजमान होकर ठाकुरजी ने दर्शन दिए। ठाकुरजी का बहुत ही भव्य तरीके से केला का हिण्डौला सजाया गया। प्रभु का भव्य श्रंृगार किया गया। मंदिर के मीडिया प्रभारी ने मनोरथीयों का आभार व्यक्त किया। इस मास में पुण्य कार्य करने पर लाभ प्राप्त होने की बात कही। इसी चरण में शनिवार 26 मई को शयन के दर्शन में लहरिया घटा का भव्य मनोरथ होगा। ठाकुरजी के मनोरथों का यह क्रम पूरे अधिक मास इसी तरह चलता रहेगा। इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, राकेश तिवारी एड., मुरलीधर, भोलेजी, मंदिर के समस्त मुखिया व कमलाशंकर, अजय भट, अमित चतुर्वेदी, सुरेश शर्मा, ब्रजेश चतुर्वेदी, बनवारी लाल, वृजनाथ चतुर्वेदी एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य