देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चैपाल लगाकर एसडीएम ने सुनी समस्याऐं
मथुरा। तहसील छाता के ग्राम खायरा में लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु उपजिलाधिकारी छाता डाॅ राजेन्द्र पैसिया की अध्यक्षता में चैपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्राधिकारी पुलिस छाता चन्द्रधर गौड एवं राजस्व टीम छाता भी उपस्थित रही। ग्राम के सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायतंे सुनी गई।और यथासंभव तत्काल निस्तारण किया गया। और अवैध अतिक्रमणों की जानकारी ली गई।और तत्काल अवैध अतिक्रमण जिसमें चकरोड स0 1548 को जेसीबी के माध्यम से तत्काल अवैध कब्जा को हटवाया गया। ग्राम आवादी में खिद्रवन कुण्ड को जाने वाले कदीमी रास्तो को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण मुक्त अभियान में दोषी व्यक्ति गिर्राज पुत्र विरमा एवं श्याम पुत्र गोविन्दराम के खिलाफ राजस्व सहिंता की धारा 133 की कार्यवाही की गई।













Related Items
छाता तहसील में अनसुनी की शिकायत सबसे ज्यादा
आई.ए.एस प्रशांत नागर बने एसडीएम सदर
ग्रामीणों ने एसडीएम से की राशन डीलर की शिकायत