BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ग्रामीणों ने एसडीएम से की राशन डीलर की शिकायत

सौंख। ग्राम पंचायत नैनूपट्टी की राशन डीलर द्वारा ग्रामीणों को निर्धारित यूनिटों को राशन सामग्री वितरित नही की जा रही है। इससें ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम गोवर्धन को शिकायत दर्ज कराई। और समस्या के समाधान की मांग की है।


ग्राम पंचायत नैनूपट्टी के गांव सैदा में कार्यरत राशन डीलर रामादेवी ग्रामीणों को राशन सामग्री निर्धारित यूनिटों के हिसाब से वितरित नही कर रही है।

इसे लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी राहुल यादव को शिकायती पत्र सौंपा है। और राशन डीलर के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन डीलर द्वारा लोगों को प्रत्येक राशन कार्ड धारक को दो यूनिट का कम राशन बांटा जाता है। इससें ग्रामीण बहुत परेशान है।

प्रधान डा.देवेंद्र सिंह ने बताया कि राशन सामग्री विरतण में लोगों को काफी परेशानी आ रही है। जल्द ही राशन डीलरों और ग्रामीणों की बैठक कराकर समाधान करा दिया जायेगा। ज्ञापन देने वालो में उदय सिंह, चंद्रपाल, जयवीर सिंह, बलवीर सिंह, कमल सिंह, जयसिंह, छत्तो सिंह, दाताराम, देवी सिंह, अमित कुमार आदि ने समस्या के समाधान की मांग की है।


--------------------------


भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनावी मंथन


सौंख। बाबा कढे़रा सिंह शिक्षण संस्थान में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मगोर्रा मंडल के कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन किया गया। और कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किये। और सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में जगदीश कुंतल, संजय सिंह, विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चैधरी, महामंत्री प्रहलाद सिंह, भूपेंद्र चौधरी, योगेश लबंरदार, चंदगीराम, लाखन सिंह, उदय सिंह, वेदराम, योगेंद्र सिंह, मोतीराम, नरेंद्र सिंह, यादराम सिंह, अशोक, शेर सिंह, सुग्रीव सिंह आदि उपस्थित थे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More