BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आपूर्ति इंस्पेक्टर ने राशन के चावल से भरा ऑटो पकड़ा

मथुरा। सरकार द्वारा महीने में दो बार राशन वितरण किया जा रहा है। राशन की दुकानों से ग्रामीण  राशन को लेकर चावल को सस्ता मंदा बेच दे रहे हैं। इससे बिचौलियों का चोखा धंधा चल निकला है। यहां ज्यादातर घरों में लोग नियमित रूप से चावल नहीं खाते हैं। जबकि राशन में चावल नियमित रूप से मिल रहा है। गेहूं को तो लोग अपने उपयोग में ले लेते हैं और चावल को बचे देते हैं। राशन के चावल की कालाबाजारी की बात अक्सर सामने आती है जबकि राशन के गेहूं की कालाबाजारी का जनपद में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है। गांवों में ऑटो रिक्शा वाले राशन के चावल को खरीद रहे हैं और बाजार में बेचा जा रहा है। जिसकी कालाबाजारी बड़े जोर शोर से चल रही है आज आपूर्ति इंस्पेक्टर छाता मोहन प्रकाश उपाध्याय द्वारा सूचना मिलने पर एक युवक इमरान निवासी कोसीकला छाता क्षेत्र के आसपास के गांव से सरकारी चावल को खरीदकर ऑटो में लादकर कोसी की तरफ जा रहा था तभी उसे छाता के समीप आपूर्ति इंस्पेक्टर द्वारा पकड़ लिया गया और आॅटो को ले जाकर थाने में खडा कर करा दिया गया। वहीं आपूर्ति इंस्पेक्टर छाता ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब नौ क्विंटल इसके पास से चावल बरामद किए गए हैं आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More