BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मणिपुर : पुलिस कांस्टेबल ने कहासुनी के बाद सब इंस्पेक्टर को मारी गोली, मौत

इंफाल। मणिपुर के जिरीबाम जिले में एक पुलिस कांस्टेबल ने किसी मुद्दे पर कहासुनी के बाद शनिवार को अपने वरिष्ठ सहयोगी सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को अब तक यह पता नहीं चल सका है कि कहासुनी किस बात को लेकर हुई थी। आरोपी कांस्टेबल को अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
इंफाल में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मोंगबंग गांव पुलिस चौकी पर हुई, जो इस समय क्षेत्र में जारी हिंसा के कारण कड़ी सुरक्षा में है।
क्षेत्र से प्रारंभिक रिपोर्टों का हवाला देते हुए, अधिकारी ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल बिक्रमजीत सिंह ने कथित तौर पर गुस्से में अपनी सर्विस राइफल से सब-इंस्पेक्टर शाहजहां पर गोली चलाई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि शनिवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
गोलीबारी के पीछे के सटीक कारण और परिस्थितियां अब भी स्पष्ट नहीं हैं।
मृतक सब-इंस्पेक्टर थौबल जिले के यारीपोक तुलिहाल का निवासी था और जिरीबाम थाने के अंतर्गत मोंगबंग गांव पुलिस चौकी में तैनात था। आरोपी पुलिस कांस्टेबल इंफाल पूर्वी जिले के नाहरुप पैंगोंग माखोंग का था।
घटना के बाद जिरीबाम थाने के वरिष्ठ अधिकारी गहन जांच के लिए मौके पर पहुंचे। आरोपी कांस्टेबल से पूछताछ कर गोलीकांड से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में बढ़ते तनाव के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में मणिपुर पुलिस के जवानों को मोंगबुंग गांव में तैनात किया गया है। दक्षिणी असम से सटे मिश्रित आबादी वाले जिरीबाम जिले में इस साल हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं। पिछले साल मई से पूर्वोत्तर राज्य के कई जिलों में जातीय हिंसा भड़कने के बाद भी जिले में कुल मिलाकर स्थिति अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रही है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More