BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आई.ए.एस प्रशांत नागर बने एसडीएम सदर

मथुरा। उत्तर प्रदेश की अयोध्या  जिले से ट्रांसफर होकर आए यूपी कैडर 2019 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांत नागर ने मथुरा सदर के एसडीएम के रूप में चार्ज संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद युवा आईएएस प्रशांत नागर ने कहा कि उन्हें प्रभु राम की नगरी की सेवा करन के बाद अब भगवान कृष्ण की नगरी की सेवा का करने का सौभागय प्राप्त हुआ है।


मथुरा के समीपवर्ती राज्य हरियाणा फरीदाबाद के निवासी नवनियुक्त एसडीएम सदर बने प्रशांत नागर का मानना है कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि गरीब पिछड़े दलित सभी अल्प आय वर्ग के लोगों की जमीनी समस्याओं का तत्काल निदान कराया जाए ताकि उनको सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले कार्य पर उनका पूरा फोकस रहेगा। खासकर जाति आय निवास प्रमाण पत्रों की जांच में सुगमता लाई जाएगी ताकि लोगों को आसानी से अपने प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सके। इसके अलावा जमीनी मामलों में भी पीड़ित को शीघ्रता से न्याय मिल सके उसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। आईएएस प्रशांत नागर देशभर में सुर्खियों रहे हैं। उन्होंने दिल्ली निवासी डा. मनीषा भंडारी से 20 जून 21 को मात्र 101 रुपए के शगुन के साथ दहेज रहित विवाह करके देशभर को संदेश दिया था। उनकी इस पहल को लोगों ने जमकर सराहा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More