देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
महिला की हालत गंभीर, भी घायल अस्पताल में भर्ती
मथुरा। जनपद के थाना शेरगढ़ क्षेत्र में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया । बातों ही बातों में गोली चल गई घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भेज दिया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव पीगरी में किसान अब्दुल रशीद के खेतों से होकर उसी गांव के निवासी भीम की पानी की पाइप लाइन बिछी हुई है और आज दोपहर अब्दुल रशीद अपने खेतों में ट्रैक्टर से मांझा से डोर बंदी करा रहा था तो भीम की पाइप लाइन अचानक मांझा के नीचे आने से टूट गई। भीम की टूटी हुई पाइपलाइन को अब्दुल सही करा रहा था इतने में गांव के किसी व्यक्ति ने भीम को उसकी पाइप लाइन टूट जाने की सूचना दे दी टूटी हुई पाइपलाइन की सुनकर भीम अपने बेटों कालू ,नरवीर , उधम को अपने साथ लेकर अब्दुल के खेतों पर पहुंचा। अब्दुल भीम को समझाने लगा और उससे कहने लगा कि हम आपकी पाइप लाइन को ठीक करवा रहे हैं लेकिन भीम अपनी टूटी हुई पाइपलाइन को देखकर उसका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और अब्दुल को गालियां देने लगा लाख समझाने के बाद भी भीम के समझ नहीं आई और बात इतनी बढ़ गई अब्दुल के परिवार के ऊपर उसने गोलियां चला दी गोलियों के छर्रे से 4 लोग घायल हो गए जिसमें नाजमा नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा जहां उनका उपचार चल रहा है गनीमत रही के इस गोली कांड में कोई हताहत नहीं हुआ। किसान अब्दुल ने बताया कि भीम की पाइपलाइन हमारे खेतों से होकर जा रही है वह हमसे टूट गई हम उसे ठीक करा रहे थे। भीम अपने बेटों के साथ खेत पर पहुंचता है उन सभी के पास में हथियार थे और उनकी हमसे कहा सुनी हुई उन लोगों ने हम पर गोलियां चलाना शुरु कर दिया गोली लगने से 4 लोग घायल हो गए जिनमें से चाची नाजमा की हालत गंभीर बनी हुई है । और दो लोग मामूली रुप से घायल हुए हैं। क्षेत्र अधिाकारी छाता चंद्रधर गाड ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी दो पक्षों में झगड़ा हो गया है सूचना के आधार पर पुलिस गई। वहां जाकर देखा तो दूसरा पक्ष है उसकी पाइपलाइन जा रही है अब्दुल के खेतों से होकर वह पाइप लाइन टूट गई थी उसी को लेकर झगड़ा हुआ है जिसमें महिला सहित कई लोग घायल हो गए हैं कोई जनहानि नहीं हुई है मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।













Related Items
'बिग बॉस 17' : बेहोश होने के बाद अस्पताल पहुंचीं आयशा खान
जिला कारागार में बंदियों की कलाई पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी
जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल भेजकर की मामले की जानकारी