देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कमिश्नर ने जन चैपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्यायें
विकास खण्ड गोवर्धन के 06 गांवों में विकास कार्यों का निरीक्षण किया
गांवों में भ्रमण न करने पर एसडीएम तथा बीडीओ को कड़े निर्देश
प्रदेश सरकार का उददे्श्य है गरीबों को मदद अवश्य मिले
गरीबों का हक मारने वालों पर कार्यवाही के निर्देश
मूलभूत आवश्यकताएं पूर्ण करना शासन की प्राथमिकता
मथुरा। कमिश्नर आगरा श्री के. राम मोहनराव ने आज विकास खण्ड गोवर्धन के ग्राम पालीडंूगरा, सींगापट्टी, मल्हू, सौख देहात, लोरिया पट्टी तथा फौेडर में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रामवासियों से जन चैपाल में सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं से रूबरू हुये। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा गरीब जनता के लिये उपलब्ध करायी जाने सुविधाओं के बारे में पूछा और गांव में न आने वाले अधिकारी, लेखपाल, सचिव, खण्ड विकास अधिकारी, एसडीएम सहित विभिन्न कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि गरीबों का कार्य तो करना पड़ेगा क्यों कि सरकार हमें इसी बात का वेतन दे रही है। उन्होंने हिदायत दी कि यदि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करना है तो स्वेच्छा से नौकरी छोड़ दें अन्यथा सेवा से बर्खास्त कर दिया जायेगा। क्योंकि यह सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है इसलिये निलम्बन की जगह बर्खास्तगी की जाती है।
विकास खण्ड गोवर्धन के ग्राम पालीडूंगरा में जन चैपाल के दौरान ग्राम वासियों द्वारा मण्डलायुक्त को बताया गया कि गाॅव में खारा पानी होन के कारण पेयजल के लिये मीठे पानी की समस्या है इस पर उन्होंने पंचायत सचिव, डीपीआरओ तथा जल निगम अभियन्ता को निर्देश दिये िकइस समस्या का समाधान 15 दिन में करायें जबतक इनका वेतन रोका जाय। गाॅव में विद्युत के जर्जर तारों की समस्या के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि 96 गाॅवों के विद्युतीकरण कार्य में यह गाॅव सम्मलित है इस समस्या का समाधान जल्द ही करा लिया जायेगा। गाॅव में समरसेविल का मोटर चोरी होने पर एफआईआर होने के बावजूद अभीतक कार्यवाही न होने पर क्षेत्राधिकारी पुलिस से नाराजगी जताते हुए अविलम्ब कार्यवाही के निर्देश दिये। राशन वितरण के एक मामले में खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत उपभोक्ता को अविलम्ब कार्ड उपलब्ध कराते हुए सोमवार को उन्हें अवगत कराया जाय। गाॅव के एक व्यक्ति द्वारा बैनामा न होने के सम्बन्ध में लेखपाल की शिकायत की जिस पर मण्डलायुक्त ने एसडीएम को निर्देशित किया कि मंगलवार तक इस कार्य को पूर्ण कराया जाय अन्यथा वह जिम्मेदार होंगे। उन्होंने लेखपाल के विरूद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। इसी प्रकार पंचायत सचिव के गाॅव न आने की शिकायत पर वेतन रोकने के निर्देश दिये। उन्होंने एसडीएम तथा बीडीओ द्वारा क्षेत्र का भ्रमण न करने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए स्पष्टीकरण के निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त ने ग्राम सींगापट्टी में आयोजित जन चैपाल के दौरान ग्राम वासियों ने खरंजा लगवाने, पोखर से अतिक्रमण हटवाने, शौचालय निर्माण, विकलांग पेंशन के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो पात्र गरीब छूट गये है उन्हें लाभ अवश्य दिलाया जाय। इस गाॅव में भी खारे पानी की समस्या निवारण के लिये तीन किमी. से पाइप लाइन डलवाकर ग्रामीणों को मीठे पेयजल व्यवस्था के लिये पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान को निर्देश दिये। ग्राम सभा की जमीन पर अतिक्रमण एक सप्ताह में हटवाने के लिये लेखपाल को निर्देशित किया। माइनर की सिल्ट सफाई तथा जलकुम्भी की सफाई के लिये प्रस्ताव तैयार कर कार्यवाही के निर्देश दिये तथा नहर से कुलावों में पाइप लाइन लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश सिंचाई विभाग के अभियंता को निर्देश दिये। गाॅव में जलभराव की समस्या निवारण के लिये पंचायत सचिव को निर्देशित किया तथा राशन वितरण के मामले में शिकायत पर कोटेदार को चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिेय। गाॅव के दो वृद्ध एवं पात्र लोगों की पेंशन स्वीकृत न हाने के सम्बन्ध में एडीओ समाज कल्याण का वेतन रोकने के निर्देश दिये। ग्रामसभा की खुली बैठक 15 दिन में कराने के लिये बीडीओ को जिम्मेदारी दी गयी। गाॅव की एक मंदबुद्धि तथा उम्र के अनुसार शारीरिक विकास न होने पर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को इस सम्बन्ध में तत्काल जाॅच कर उपचार के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी प्रतिदिन 18 घंटे कार्य करते है। इसलिये हम सभी का दायित्व है कि गरीबों को सरकारी सुविधांए उपलब्ध कराना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा जानबूझकर गरीबों का कार्य नहीं किया गया तो ऐसे लोगों को सीधे बर्खास्त किया जायेगा। गरीब लोगों को पेंशन, शौचालय, नरेगा के अन्तर्गत कार्य, शिक्षा का लाभ दिलाना जरूरी है। यदि लेखपाल, पंचायत सचिव, सींचपाल जैसे लोग गांव नहीं जायेंगे तो निश्चित रूप से उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं को गम्भीरता से एक-एक करके सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही समयान्तर्गत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
इसके बाद कमिश्नर मल्हू गांव पहुंचे तो प्राथमिक विद्यालय में टूटे हुए फर्श तथा खिड़कियों को देखकर ग्राम प्रधान तथा प्रधानाध्यापिका से नाराजगी जताते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिये। इस गाॅव में भी विद्युत तारों की जर्जर समस्या, पेयजल, रजवाह में सफाई की समस्या, टीटीएसपी मरम्मत कार्य की समस्या से अवगत कराया जिस पर उन्होंने सम्बधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये।
उन्होंने स्वच्छ शौचालय बनवाने के लिये कहा कि जिन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी है वह स्वयं शौचालय बनवायें। सरकार ऐसे गरीब पात्र लोगों का शौचालय बनवा रही है जो पूर्ण रूप से सक्षम नहीं हैं।
मण्डलायुक्त द्वारा गांवों में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, सीडीओ रामनिवास गुप्ता, एडीएम वि0ध्रा0 रवीन्द्र कुमार, एसडीएम गोवर्धन डीपी सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त आगरा, डीडीओ प्रदीप कुमार यादव, उपायुक्त मनरेगा, पीओ नेडा एसके वर्मा, बीडीओ गौरवेन्द्र सिंह, सहित सम्बन्धित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
इंडियन आर्मी में जाना चाहती थीं भूमि पेडनेकर की मां, इस वजह से अधूरी रह गई इच्छा
शिक्षा पर फोकस करने के लिए 26 जनवरी को तमिलनाडु ग्राम सभा का आयोजन
वापस आके फिर इस नरक भूमि में भोगना पड़ता है