देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले आज वृंदावन नगर के प्रताप बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा पर विभिन्न बैंक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया । बैंक कर्मचारियों ने मोदी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया । बैंक कर्मियों ने नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद वित्त मंत्री मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया । बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में भी प्रदर्शन किए जा चुके हैं लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है । बैंक कर्मियों ने सरकार को किसान विरोधी मजदूर विरोधी के साथ नौकरी पेशा विरोधी बताया । कर्मचारियों ने वेतन समझौता ना मानने पर सारी सरकारी योजनाओं का बहिस्कार कर काम बंद करने की चेतावनी दी है । यूएफबीयू के नगर संयोजक विश्वनाथ गुप्ता का कहना है कि सरकार वेतन समझौते को शीघ्र लागू करें वरना बैंक कर्मचारी प्रदर्शन से आगे बढ़ते हुए हड़ताल को अपना हथियार बनाएंगे । बताया कि 30 व 31 मई को हड़ताल रखी गई है । अगर उसके बाद भी सरकार ने अपना रुख नहीं बदला तो आगे भी प्रदर्शन की कार्यवाही जारी रहेगी । इससे पूर्व प्रदर्शन में लगभग 1 दर्जन से अधिक बैंक के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने सहभागिता की । प्रदर्शन करने वालों में परशुराम ,कलुआ , डीके भारती, राकेश कुमार, अभय प्रताप सिंह, अमित कुमार , हिमांशु गुप्ता, केएल सिंह, नारायण दास, प्रदीप सोनू, सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।













Related Items
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यस बैंक को दिया 2,209 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस
तमिल ब्लॉकबस्टर अरनमनई का होगा 24 मई को हिन्दी में होगा प्रदर्शन
स्वाति मालीवाल मामला: भाजपा की कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां लेकर केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा