BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कार्य में लापरवाही नहीं करंेगे बर्दाश्त: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर शेर सिंह ने कार्यभार संभालते ही पत्रकारों को अपनी कार्यशैली से अवगत कराते हुए मथुरा। जनपद मथुरा के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेर सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आमंत्रित की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनपद के मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया के केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का भलीभांति क्रियान्वन कराना ही उनकी प्राथमिकता है साथ ही उन्होंने कहां कि वह चाहते हैं के स्वास्थ्य संबंधित जितनी भी निशुल्क सेवाएं हैं वह जनता तक जनता तक पहुंचे जिससे जनपद की जनता उनका लाभ उठा सकें। इसी क्रम में  प्रधानमंत्री के प्राथमिकता वाली आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन योजना को प्राथमिकता पर लेते हुए बताया कि कल नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में भी इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों की सूची खुली बैठकों के माध्यम से नामित नोडल अधिकारियों द्वारा पढ़कर सुनाई जाएंगे, इसके बाद एएनएम आशा के माध्यम से उनका सत्यापन किया जाएगा। जिससे कि पात्र लाभार्थियों को 5 लाख तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस म एसीएमओं डॉ पी के गुप्ता, डॉ दिलीप कुमार, डॉ बृजेश खन्ना डॉ राजीव गुप्ता, डॉ मधुर कुमार, जिला प्रशासन अधिकारी डॉ अनुज यादव, डीएचईआईओ जितेंद्र सिंह, स्टेनो रामवीर चैधरी, पंकज वर्मा एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More