BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गर्मी से दो स्थानो में लगी आग, लाखों का माल हुआ स्वाहा

आग की खबर सुन घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी प्रभाकर चैधरी। चढ़ा पारा, बढ़ी आग की घटनाएं

दरेसी रोड पर कबाड़ के गोदाम में लगी आग

-छह दमकलों ने बमुश्किल पाया काबू, एसएसपी सहित कई थानों का फोर्स पहुंचा

मथुरा। कान्हा की नगरी में गर्मी जैसे-जैसे बढ़ती जा रही हैं आग लगने की घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार को कृष्णानगर क्षेत्र स्थित द्वारिकापुरी के एक मकान में लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दूसरी ओर शुक्रवार की शाम करीब 4.30 बजे दरेसी रोड स्थित कबाड के गोदाम में आग लग गई। पुराने भवन में लगी आग इतनी भयंकर थी कि छत के पत्थर चटकने लगे। इस दौरान हजारों लोगों की भीड लग गई। छह दमकलों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। गोदाम में पुराने फटे जूते, चप्पल, प्लास्टिक भरी हुई थी। घनी आबादी में आग की सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चैधरी, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, सीएफओ संजय शर्मा सहित एहतियात के लिए कई थानों का फोर्स भी पहुंच गया। आग पर काबू पाया जा सका। फायर बिग्रेड की गाडियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दो घंटे में आग पर काबू पाया।

तापमान लगभग 45 डिग्री के पास पहुंच चुका है। गर्मी के कारण लगातार आग लगने की घटनाओं में तेजी आ रही है। प्रत्येक दिन आग का आंकड़ा तीन से चार के पार पहुंच रहा है। शुक्रवार को कृष्णानगर क्षेत्र अंतर्गत द्वारिकापुरी निवासी शशांक चैधरी के मकान में अचानक आग लग गई। देखते-देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाडियां मौके पर पहुंच गई। आग पर बामुश्किल काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि आग के कारण लाखों रुपये का नुकसान मकान स्वामी को हुआ है। आग क्यों और कैसे लगी इसका कोई पता नहीं चल सका है। वहीं दूसरी ओर गोविंद नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत स्थित हिन्दुस्तान होटल के बराबर गली निवासी साबिर कबाडिया के गोदाम में अचानक आग लग गई। यहां इस गोदाम में काफी रिक्शे, टायर व एक ट्रैक्टर वहां खड़ा था। सभी जलकर खाक हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड गाडियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। यहां भी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की खबर मिलते ही एसएसपी प्रभाकर चैधरी थाना गोविन्द नगर पुलिस एवं दमकल की कई गाडियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More