मथुरा। नूरपुर और कैराना में हुए उपचुनाव में गठबंधन जीत की खुशी में गठबंधन पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने आज होली गेट चैराहे पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया इसमें समाजवादी पार्टी,बसपा, राष्ट्रीय लोकदल, और कांग्रेस पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिसमे समाजवादी पार्टी के मथुरा जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद, जिला महासचिव जागेश्वर यादव, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष भारत भूषण, लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव सैयद शाहिद अल्वी, मुनव्वर हुसैन, अन्नू,इमरान, प्रदीप ठाकुर, परवेज आलम, पूर्व नगर अध्यक्ष चैधरी सईद, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, रविंद्र नरवार प्रदेश महासचिव, अनिल पचेरा, अमित गुर्जर प्रदेश युवा महासचिव,नवीन चतुर्वेदी युवा शहर महासचिव, साकिर कुरेशी युवा नेता, बच्चन पहलवान ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश चैधरी पूर्व प्रदेश महासचिव, डॉक्टर यूनुस कुरैशी पश्चिमी उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता, महेंद्र चैधरी वरिष्ठ नेता बसपा, सत्य प्रकाश कर्दम, राजकुमार शर्मा, सेठी,महेंद्र पाल,राजू सैनी आदि मौजूद रहे।
वहीं वृंदावन में समाजवादी पार्टी एवम राष्ट्रीय लोकदल के गठबन्धन के प्रत्याशी कैराना से श्रीमती नाहिदा हसन एवम बिजनोर के नूरपूर विधानसभा से नईमुल हसन की समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी एवम् यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में वृन्दावन के अट्ल्लाचुंगी पर आतिशबाजी एवम मिष्ठान वितरण करके जीत का जश्न मनाया।
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा एवम् सौरभ चैधरी जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड ने संयुक्त रूप से कहा कि यह भाजपा के पिछले चार वर्षों में किये गये जनता के साथ धोखा, जुमला और गरीब, मजदूर, किसान एवम् नौजवानों के साथ किये गये वायदों को पूरा न करने के कारण जनता ने भाजपा के प्रत्याशी को हराकर उनके अंहकार को तोडा है। लगातार बढ़ती हुयी डीजल, पेट्रोल के मूल्यों में भारी बढ़ोतरी ने मध्यम वर्ग एवम् गरीब जनता की कमर को तोड दिया है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव शाहिद अल्वी, जिला उपाध्यक्ष मनीष पण्डित, अंकित वाष्र्णेय-जिला उपाध्यक्ष यूथ, सुजीत वाष्र्णेय, बन्टी, अशोक यादव, विनय ठाकुर, पवन ठाकुर, बॉबी अग्रवाल, आकाश मित्तल, पिन्कू ठाकुर, अखिलेश अग्रवाल, शिवेन्द्र अवस्थी, शाहिद आदि उपस्थित रहे।
वहीं छाता नगर पंचायत के पूर्व चेयरमेन व रालोद नेता चैधारी जगपाल सिंह के कैम्प कार्यालय पर उत्तरप्रदेश की कैराना व नूरपुर में लोकसभा उपचुनाव में रालोद व सपा के प्रत्याशी जीतने पर जश्न मनाया गया। पत्रकार वार्ता में श्री चैधरी ने कहा कि मोदी व योगी ने किसानों से चुनाव के दौरान वायदा किया था कि 14 दिन के भीतर गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कर दिया जायेेगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नही हुआ ।जनता व किसानों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुहॅ तोड जबाब दिया है। इस मौके पर चैधरी जगपाल सिंह, सूरज सिंह एड0, किशनसिंह फौजी, बाबू पहलवान, सरमन बोहरे, रोशन सिंह, बादशाह मैम्बर, जसवंत सिंह, नरेश कुमार, शब्बीर मैम्बर, सलीम खान, जोगेन्द्र सिंह, रंगन सिंह, परषोतम चैधरी, डा0 प्रहलाद, गोविन्दराम आदि कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर मिठाई वितरण की।
Read More