देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। थाना मगोर्रा के गांव नगला खारी में गुरूवार दो मजदूरों की पानी के खाली टैंक की सफाई कार्य कर रहे थे और टैंक में गैस बनने के कारण मजदूरों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे मेे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जबकि दो मजदूरों का पोस्टमार्टम को ग्रामीणों ने मना कर दिया।
शुक्रवार को कस्बा के गांव नगला खारी में प्रधान सविता देवी के घर में बना पानी टैंक को मजदूर गीतम सिंह (20) पुत्र साहब सिंह सफाई करने के लिये टैंक के अन्दर उतरा और कुछ देर बाद उसको सांस लेने में परेशानी हुई तो उसने शोर मचाया। टैंक के सामने मंजेश (30) पुत्र ज्ञानसिंह अपने मकान का निर्माण करा रहा था। गीतम सिंह की आवाज को सुनकर मंजेश पानी के टैंक में कूद गया और 10 मिनट बाद टैंक में उतरे दोनों मजदूरों की मौत हो गई। घटना 9 बजे की बतायी जा रही है। घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणो ने पंचनामा भरने से मना कर दिया।













Related Items
सुधार का ढोंग या मजदूरों के अधिकारों पर एक चुपचाप हमला?
महाराष्ट्र में एक फैक्ट्री में लगी आग, छह मजदूरों की मौत
कोरोना रोकथाम के लिए यह युवा टीम कर रही बेमिसाल काम, मनरेगा मजदूरों को कर रही जागरूक