देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
उप चुनावों में भाजपा की हार से कांग्रेसियों में खुशी की लहर
मथुरा, रू गुरुवार को देशभर मे हुए लोकसभा और विधानसभा उपचुनावो की गणना में भाजपा की करारी हार और कांग्रेस गठबंधन मित्र दलो की जीत पर पूर्व नेता विधान मंडल दल कांग्रेस उ.प्र. प्रदीप माथुर ने कहा कि ये उपचुनावो के नतीजे भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति आम जनता का करारा जवाब है। मोदी सरकार में महंगाई चरम पर है। आम जनता में भाजपा की अंहकारी सोच, कानून व्यवस्था में सरकार के प्रति घोर असंतोष आम जनता मे फैला हुआ है। मोदी सरकार द्वारा अपने चुनावी वादो को पूरा नही किये जाने, जबरन देश में नोटबंदी किये जाने, कालेधन को नही ला पाना, और तो और कैराना आदि में भाजपा प्रायोजित मौहम्मद अली जिन्ना के मुददे पर गन्ना किसानो का भाजपा सरकारो के द्वारा अदायगी नही करना भारी पड गया। विपक्षी दलो की एकता ने भाजपा को धूल चटा दी है।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि आज के उपचुनावो के नतीजे से मोदी सरकार की सांप्रदायिक, जनविरोधी नीतियों, विकास विरोधी नीतियों को जनता के द्वारा दिया गया जबाब है। मंहगाई चरम पर है, कहा मोदी सरकार कहती थी कि पाकिस्तान से एक सिर के बदले दल सर लायेगे, पर हकीकत मे राज भारतीय सैनिक शहीद हो रहे हैं। छाता के लाढपुर गांव के शहीद विक्रम सिंह इसका उदाहरण है। मोदी सरकार की निष्क्रियता की वजह से हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं। हमे अपने शहीद सैनिको की शहादत का पाकिस्तान से बदला लेना होगा। मोदी सरकार पाकिस्तान से बदला लेने कि जगह चीनी आयात कर रहे हैं। अगर पाकिस्तान को कोई करारा जवाब देने वाली सरकारे रही है तो वह कांग्रेस की सरकारे रही है। उपचुनावो मे गठबंधन दलो की जीत सामाजिक न्याय की जीत है, जिस प्रकार से भाजपा लगातार पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ाकर बाद मे मात्र एक पैसे पेट्रोल डीजल के रेट मे घटाये वह देश की आम जनता के साथ मोदी सरकार का किया गया भद्दा मजाक है, जिसका जनता भाजपा को हराकर जबाब देगी।
पूर्व विधायक प्रत्याशी कांग्रेस विनेश सनवाल बालमीकि पी.सी.सी सदस्य उ.प्र. कांग्रेस ने कहा कि पूरे देश मे मोदी लहर पर कांग्रेस गठबंधन दलो की सुनामी भारी पडी है। केंद्र में मोदी सरकार और उ.प्र. ने योगी सरकार के तानाशाही रवैयो से जनता, किसान, युवा, दलित, महिलाये, बेरोजगार परेशान है। इनकी सांमप्रदायिक तुष्टीकरण से बांटने की नीति इन उपचुनावो मे नाकामयाब हुई हैं और भाजपा की सरकार में पिछले चार सालो मे सिर्फ ये हुआ है कि महिला शोषण, अत्याचार चरम पर, संवैधानिक अधिकारों का हनन और लोकतांत्रिक संस्थाओ को कमजोर किया जाना, लोकतंत्र का दमन, आदि। विपक्ष की एकता की जीत हुई हैए ये तो अभी 2019 का आगाज है। उपचुनावो में कांग्रेस गठबंधन दलो की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओ में हर्ष की लहर है।













Related Items
दिल्ली पुलिस ने विधायक की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर आतिशी को नोटिस दिया
MATHURA : सांसद ने ली दिशा की बैठक, मौजूद रहे सभी विधायक
कांग्रेस के बिना अन्य दल किसी भी परिस्थिति में एकजुट नहीं हो सकते : प्रदीप भट्टाचार्य