देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। जनपद मथुरा की छाता तहसील के ग्राम लाड़पुर निवासी विक्रम सिंह की कश्मीर के पुलवामा में हुई मुठभेड़ में शहीद हुए विक्रम सिंह को उनके गांव में सेना के अधिकारियों तथा शासन व प्रशासन की ओर से पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर घोषणा के क्रम में ऊर्जामंत्री श्रीकान्त शर्मा एवं दुग्ध विकास, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य, अल्प संख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ व हज उ0प्र0 शासन श्री लक्ष्मीनारायण चैधरी तथा जिला प्रशासन की ओर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने गांव लाड़पुर पहुॅचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना देते हुए शहीद के पिता श्री बलराम को 25 लाख रूपये की अनुगृहराशि का चेक प्रदान किया। शहीद की अन्त्येष्टि के दौरान सेना के अधिकारियों तथा जवानों ने पुष्प चक्र चढ़ाकर तथा मातमी धुन बजाकर सलामी दी।
इस अवसर पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी, जवान, जिला प्रशासन से अपर जिलाधिकारी प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी छाता राजेन्द्र पेंसिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रवण कुमार सिंह सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण वासियों ने अन्त्येष्टि में भाग लिया।













Related Items
प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
पीएम मोदी ने आरएसएस के संस्थापकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, कहा, 'हमें राष्ट्र सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है'