BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

होलीगेट पर प्रदर्शन करते बैंककर्मी मथुरा। बैंक कर्मचारी संगठन की मांग पर बैंक कर्मचारी 2 दिन की हड़ताल पर रहे। जनपद के सभी बैंक कर्मियों ने वेतन समझौता लागू करने की मांग को लेकर शहर के होली गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने बैंक प्रबंधन और वित्त मंत्रालय की हठधर्मिता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

गुरूवार को मथुरा में यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया के सामने खड़े हो कर प्रदर्शन कर रहे  यह लोग वेतन समझौता लागू करने की मांग को लेकर दो दिन से हड़ताल पर है। इन लोगों की मांग है कि केंद्र सरकार वेतन समझौता लागू करे। साथ ही 7 वें वेतन आयोग के मुताबिक अन्य विभागों को मिल रहे वेतन के अनुरूप इनका भी वेतन बढ़ाये। इलाहाबाद बैंक एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री गोपाल खन्ना ने कहा कि बैंक कर्मियों का वेतन सेवा शर्तों सम्भन्धी द्विपक्षीय समझौता 5 वर्ष में होता है। लेकिन बैंक प्रभंधन व वित्त मंत्रालय की उदासीनता के कारण यह समझौता लागू नहीं हो पा रहा। बैंक आफ इंडिया के प्रबंधक देवकी साहू ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के अन्य विभागों की तरह 7 वें वेतन आयोग की सिफारिश पर मिलने वाले वेतन के अनूरूप बैंक कर्मियों को भी मिलना चाहिए। बैंक कर्मचारियों से आधार कार्ड, गोल्ड लोन जैशे कई काम कराए जा रहे है लेकिन उनके वेतन में मात्र 2 प्रतिशत की बढोत्तरी कर उनके साथ मजाक किया जाता है। साहू कहते है कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज बैंक नुकशान में है। बैंक कर्मचारियों की इस दो दिन की हड़ताल के कारण आंकड़ों की मानें तो जनपद मथुरा में करीब 500 करोड़ का लेनदेन अटक गया। वहीं जरूरतमंद लोगों को रुपयों के लिए इधर से उधर भटकना पड़ा। बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन लोगों की मांग नहीं मानी गयी तो वो आगे पिफर हड़ताल पर जाएंगे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More