देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। जिले पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में जवाहर बाग हिंसा में दो वर्ष पूर्व शहीद हुए तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी व एसओ फरह को आज एसएसपी प्रभाकर चैहान ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गर्व महसूस करते हुए उनके कार्यों से प्रेरणा लेने का आव्हान पुलिसकर्मियों से किया।
शनिवार को जवाहर बाग कांड के दो वर्ष पूरा होने पर एसएसपी कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम एसएसपी प्रभाकर चौधरी द्वारा दोनों शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दो साल पहले हुई यह दुखद घटना में दोनों जाबांज अधिकारी वीरगति को प्राप्त हुए उसका दुख जरूर है हम गर्व महसूस करते है कि दोनों जाबांज अधिकारी अपने कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए। दोनों अधिकारियों ने पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है। दोनों की शहादत हमें निराश नहीं करती है बल्कि हमें अच्छे से अच्छा करने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर एसपी सिटी श्रवण कुमार, एसपी यातायात डा. ब्रजेश सिंह, एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सदर राकेश यादव, सीओ मांट विजय शंकर मिश्रा, सीओ रिफाइनरी विजय सिंह चौहान, आरआई लाइन रामनिवास सहित विभिन्न थाना प्रभारी चैकी प्रभारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत शहीदों को सलामी गारद दी गई, फिर शोक की धुन बजाई गई।













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
पीएम मोदी ने आरएसएस के संस्थापकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, कहा, 'हमें राष्ट्र सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है'
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी