देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। बलदेव कस्बे में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के बैनर तले किसानों का धरना रतन सिंह पहलवान के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेस के किनारे मथुरा रोड़ पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू हुआ, जिसमें किसानों द्वारा मांग की गई कि यमुना एक्सप्रेस पर बलदेव के लिए कट होना अति आवश्यक होना चाहिए। कुछ किसानों ने विद्युत विभाग की अनेक समस्या एवं शिकायत बतायी और कहा कि विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, जिससे किसानों का शोषण व उत्पीडन हो रहा है। हरेश कुमार ठेनुआ ने बताया कि मांट ब्रांच गंगनहर द्वारा किसानों के संवैधानिक अधिकार के अन्तर्गत सूचना नहीं दी जा रही है। कार्यकर्ताओं पर उक्त विभाग ने आपत्ति लगाई है कि आप प्राकृतिक व्यक्ति नहीं है।
भाकियू जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकारी गेहूं खरीद केन्द्र पर रिश्वत लेकर खरीद की जा रही है। जो किसान रिश्वत नहीं देता है उनका गेहूं नहीं लिया जा रहा है। हरिपाल सिंह प्रधान, पुष्पेन्द्र फौजदार, महेन्द्र सिंह राजपूत, डा. रामवीर सिंह आदि ने कहा कि यदि हालात रहे तो आक्रोशित किसान कोई भी निर्णय लेने को मजबूर होंगे। धरने की अध्यक्षता बैकुन्ट नाथ पाण्डेय व संचालन हरेश ठैनुआ ने किया। धरने में कुंतभोज, जगदीश, सोहना सिंह, रधीरा सिंह, राधेश्याम, रामबाबू, डा. राधेश्याम, देवेन्द्र पहलवान, मोहन सिंह, मोहन सिंह प्रधान, रामगोपाल सिंह, भान सिंह, राम भरोसी, गुपाल पाण्डेय, अमरचन्द्र, रामजी शर्मा, बलदेव प्रदास, खरग सिंह, सत्यवीर सिंह, रीतिराम सिंह आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।













Related Items
भारतीय नृत्य शैलियां दोराहे पर!
धार्मिक टूरिज्म भारतीय अर्थ व्यवस्था का नया इंजन
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा