BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा में मनाया गया स्वर्णकार एकता दिवस

स्वर्णकार एकता दिवस पर विभिन्न प्रांतों से आए स्वर्णकार। स्वर्णकार एकता जिंदाबाद के जयकारों से गूंज उठी योगीराज भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा 

मथुरा। अखिल भारतीय स्वर्णकार सुनार प्रचार-प्रसार परिषद द्वारा भगवान कृष्ण की क्रीड़ा स्थली मसानी स्थित एक होटल में स्वर्णकार एकता दिवस मनाया गया। स्वर्णकार एकता दिवस में भारतवर्ष के विभिन्न प्रांत मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, बंगाल, दिल्ली सहित अन्य प्रांतों के स्वजातीय बंधुओं ने भाग लिया व समाज की एकता व मजबूती बल दिया। स्वर्णकार समाज जिंदाबाद व स्वर्णकार एकता जिंदाबाद के जयकारों से गुंजायमान हो उठी मथुरा नगरी। कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष राहुल स्वर्णकार ने स्वर्णकार समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। 

युवा समाज सेवी सुजीत वर्मा ने राष्ट्रहित के लिए राजनीतिक सहभागिता पर बल दिया गया। उन्होंने समाज की एकता पर बल देते हुये कहा कि बिखरे मोती जब एकजुट होते हैं तो सुंदर माला बनती है। गोत्रों में बंटने से राजनीतिक सहभागिता एक दिवा स्वप्न बनकर रह जाएगी। स्वर्णकार का कार्य सुंदरता देना है चाहे वो आभूषण हो अथवा देश। गगन स्वर्णकार ने  समाज के लोगों से शिक्षा पर बल देने, दहेज प्रथा से दूर रहने, बालिकाओं को आगे बढ़ाने, राजनीति में सहभागिता अधिकाधिक करने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मथुरा प्रसाद हाथरस वाले, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, संजीव वर्मा, कल्याण सिंह वर्मा, मदन लाल, प्रदीप वर्मा,  संजीव सोनी ज्योतिषाचार्य, स्वर्णकार विजय साह बिहार, जग्गी सोनी, गोपी किशन वर्मा, सोनू वर्मा, कन्हैया लाल वर्मा, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। सभी अतिथियों का संगठन के अध्यक्ष राहुल स्वर्णकार, गगन स्वर्णकार, शंकर लाल, पप्पू वर्मा, प्रदीप वर्मा, सहदेव वर्मा, सौरभ वर्मा आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में राहुल स्वर्णकार व गगन स्वर्णकार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More