देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जाट समाज को एकजुट करने और युवाओं की भागादीरी सामाजिक कामों में बढाने के आह्वान के साथ नन्दन मैरिज होम लक्ष्मीनगर मथुरा पर राष्ट्रीय जाट एकता संगठन की विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने धौली प्याऊ निवासी मुकेश चौधरी को राष्ट्रीय जाट एकता संगठन का युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
जिसमें सैकडांे युवाआंे ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने जाट समाज के युवाओं से एकजुट होकर समाज से कुरूतियों को दूर करने व महापुरूषों के बलिदान को याद रखकर मूल संस्कृति पर चलकर समाज को अपने महापुरुषों की तरह शिखर तक सम्मान दिलाने की बात कही। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अथिति युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, प्रदेश महासचिव अमित चौधरी वरिष्ठ अथिति वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी, पूर्व जिलापंचायत सदस्य सुरेश भगत, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मथुरा ने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बच्चू सिंह ने की। इस दौरान जनपद कार्यकारिणी के गठन की भी घोषणा की गई। जिला कार्यकारिणी में अंकित चौधरी को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, लखन चौधरी को प्रमुख जिला महासचिव, अमित चौधरी को जिला महासचिव, विपिन चौधरी को जिला महासचिव, सुरेन्द्र चौधरी विसावली को जिला उपाध्यक्ष, हर्ष चौधरी को जिला उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र चौधरी को जिला सचिव, विपिन चौधरी को जिला सचिव, निशांत चौधरी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।













Related Items
रिश्तों को तोड़ रही स्क्रीन की लत: राष्ट्रीय डिजिटल नीति की मांग
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: जिंक चंगा तो जल्दी नहीं होंगे 'बूढ़े', इस मिनरल का संबंध DNA से