देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन व सरकारी सेवा में कार्यरत स्वजातीय बंधुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह में सरकारी सेवा में कार्यरत मथुरा जनपद निवासी शिक्षिका डॉ गुंजन सोनी ( पीएचडी) मुख्य अतिथि डॉ राजीव वर्मा एडिशनल पीएस केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल व जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा बेरी वालों के द्वारा समाज की ओर से सम्मान पत्र देकर व उत्तरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ गुंजन सोनी ने कहा कि शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है एक शिक्षित व्यक्ति का हर जगह सम्मान किया जाता है, शिक्षा सुंदरता और युवाओं को हरा देती है,समाज का हर युवा नौजवान शिक्षित होगा तभी समाज की तकदीर और तस्वीर बदलेगी उन्होंने समाज के हर अभिभावक से अपील की कि बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाएं तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों व युवाओं की पढ़ाई के लिए समाज के सक्षम बंधुओं द्वारा मदद की जानी चाहिए उन्हें मिले इस सम्मान के लिए उन्होंने सभी वरिष्ठ बुजुर्ग बंधुओं सहित सम्मानित स्वजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान डॉ. राजीव वर्मा ने परिचय सम्मेलन में बने सभी 14 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सामाजिक कार्यक्रम में पधारे सभी सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया व गंगा बाबा जी महाराज व संरक्षक छगन लाल वर्मा जी द्वारा किया गयाइस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सर्व स्वर्णकार महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सोनी, गंगा बाबा महाराज, डॉ प्रवीण वर्मा वर्मा हॉस्पिटल वृंदावन, शालिग्राम वटिया संरक्षक स्वर्णकार समाज, जितेंद्र वर्मा पार्षद, मनोज वर्मा एइआर विद्युत विभाग, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा गोकुलेश वर्मा,विनय वर्मा दिनेश वर्मा अनिल स्वर्णकार कृष्ण कांत वर्मा संगीता वर्मा आदि सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।













Related Items
घर और समाज के संघर्षों से जूझते एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की कहानी
समाज का एक कड़वा सच
जयंती विशेष : विनोबा भावे, जिनके लिए समाज परिवर्तन का रास्ता हृदय परिवर्तन से निकलता था