BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सुनरख क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कराने की योजना

कलक्टेªट सभागार में ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र सुनरख क्षेत्र को और सुन्दर्यीकरण को लेकर दिशा निर्देश देते हुए मथुरा। जिला प्रशासन द्वारा तहसील सदर के सुनरख क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि पर वृहद वृक्षारोपण की योजना तैयार की जा रही है इस संबंध में उप्र ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया, जिसमें उन्होंने सुनरख क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए विस्तृत योजना तैयार करें, जिसमें जनसहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने 51 हजार पौधे लगवाने के संबंध में जिला प्रशासन तथा डीएफओ से कहा कि इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण में स्थानीय प्रजाति के पौधों को प्राथमिकता दी जाय। नजदीक में नहर होने के कारण पानी की समस्या भी नहीं आयेगी। 

बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, बृजतीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेन्द्र प्रताप, एडीएम फाइनेंस रवीन्द्र कुमार, डीएफओ,एसडीएम सदर शेखरक्रान्ति सिंह, एसडीएम गोवर्धन डीपी सिंह, मांट वरूण कुमार पाण्डेय, एसएलओ हरीशंकर यादव, डीपीआरओ प्रीतम सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More