देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। आन्यौर (गोवर्धन) में चल रहे ध्वस्तीकरण अभियान के विरोध में रालोद के जिलाध्यक्ष कुंवर नरेन्द्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ प्रशासन के खिलाफ कलक्टेªट पर जमकर नारेबाजी की। कलैक्टेªट पर सैकडों की तादाद में किसान, ग्रामीण व रालोद नेताओं ने एनजीटी की आड में प्रशासन द्वारा की जा रही इस कार्यवाही को दमनात्मक कार्रवाही बताया।
शुक्रवार रालोद नेता कुं. नरेन्द्र सिंह की अगुवाई मे हुए इस एक दिवसीय प्रदर्शन में ग्रामीणों ने कलैक्टेªट का मुख्य द्वार घेर लिया और नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बैरीकेटिंग तोड डाली और अंदर घुसने का प्रयास किया। ग्रामीणों के तेवरों को देखते हुए पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए, आनन-फानन में अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया। कु. नरेंद्र सिंह ने बताया कि आन्यौर ग्राम पंचायत की बडी आबादी वाला क्षेत्र है, यह आदिकाल से है। जिसकी गाथा वेद, पुराणों में भी है। एनजीटी के आदेशों के बाद यहां प्रशासन ध्वस्तीकरण कार्यवाही कर रहा है। उन्होंने यह कार्यवाही बंद करने की मांग की। इस दौरान गिरधारी, साहब सिंह, वीरेन्द्र सिंह, पूरन सिंह, प्रकाश, करन, विशाल, प्रमोद, विष्णु, बलवीर, राकेश सिंह, बबलू, गोकुल, मुरारी, कन्हैया, केदार, मथुरा प्रसाद, राम प्रसाद, शिशुपाल, महेश, रमेश, नरेश आदि मौजूद रहे।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह