BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नगर को स्वच्छ रखने में के लिए जनता सहयोग करे: हेमामालिनी

सांसद हेमामालिनी को बुके देकर स्वागत करते ग्रामीण। सांसद ने किया स्ट्रीट फूड जोन के प्रथम चरण का शुभारंभ

जनता की सुख सुविधा के लिए नगर में कई नई योजनाओं  का आज हुआ शुभारंभ

मथुरा। कस्बा छाता रेहडी व पथ विक्रेताओं के लिए शासन द्वारा वर्तमान समय में एक ड्रेस कोड के तहत अपने कार्य करने के लिए नगर को तीन जौन में विभाजित कर दिया। आज प्रथम जोन में स्ट्रीट फूड जोन योजना के प्रथम चरण का शुभारंभ सांसद हेमामालिनी ने किया। उन्होंने कहा कि नगर की जनता स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखे। नगर पंचायत द्वारा चलाई जा रहे स्वच्छता अभियान में लोग जुड़कर एक नया संदेश दे। 

छाता में आज प्रथम जोन में सांसद द्वारा रेहडी व पथ विक्रेताओं को एक विशेष प्रकार के रंग की रेहडियों को वितरण किया। इस फूड जोन योजना का संचालन करने वाला एक विशेष ड्रेस में रहेगा। वो खाने का सामान तैयार करते समय ऐप्रिन दस्ताने आदि पहन कर रहेगा। सांसद द्वारा कस्बा की स्ट्रीट लाइट को सुचारू रखने के लिए करीब 15 लाख की लागत से स्काई लिफ्ट का भी शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बाबी ने बताया है कि कस्बा की जनता के लिए 12 लाख की लगात से नगर पंचायत कार्यालय के प्रागंण में 5 हजार लीटर का आरओ प्लंाट लगाया गया, जिसमें 1 हजार लीटर पानी चिलर रहेगा। कस्बा में स्वच्छता अभियान के तहत करीब 8 हजार डस्टविन खरीदे गये है। नगर के प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक घर पर वितरण किये जायेगें। इन डस्टबिनों में गृहणियां घर का कचरा एकत्रित कर सकेंगी। इन डस्टबिनों से एकत्रित कचरा को उठाने के लिए नगर में 4 ई-रिक्शा निरंतर भ्रमण करेंगे। जिससे कस्बा में किसी भी स्थान पर गंदगी दिखाई न दें। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कस्बा की जनता से इन योजनाओं को लाभ उठाने का अनुरोध किया। साथ ही स्वच्छता अभियान में सहयोग देते रहने की अपील की है। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिषाशी अधिकारी व उप जिलाधिकारी डा. राजेन्द्र पेसियां, चन्दन पाण्डे, वी.के राठी, मुकेश यादव, ओपी सिंह, नीरव पाण्डे, अरविंद कुमार, सोमनाथ, सत्यप्रकाश पाराशर, नन्दकिशोर आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More