देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। रिफाइनरी पुलिस ने आज दोपहर गांव भाहई के जंगलों से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ते हुए वहां से एक को मौके से पकड़ लिया जबकि दो शातिर भागने में सफल रहे। जिन्हें कल एसएसपी के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा जाएगा।
एसएसपी प्रभाकर चैधरी के निर्देशन एवं एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चैहान एवं सहायक पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी रिफाइनरी अतुल शर्मा के नेतृत्व में एसएसआई सत्यवीर यादव ने गांव भाहई के जंगल में दबिश देकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी।
अवैध शस्त्र बनाने वाले दो शातिर पुलिस ने दबोचे है। यहां से पुलिस को मौके से एक अवैध बंदूक, अधबने हथियार और भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए है।
थाना प्रभारी रिफाइनरी अतुल शर्मा ने बताया पकड़ा गया अभियुक्त विनोद पुत्र स्व. भगवान सिंह एवं बबलू पुत्र कल्लू निवासी बंदी फरह एवं एक अन्य भागने में सफल रहा है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन