देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। द्वारिकाधीश मंदिर मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के समस्त कार्यक्रम का निर्धारण गोस्वामी श्रीश्री108 ब्रजेश कुमार महाराज तृतीय पीठाधीश्वर कांकरौली नरेश जी व कांकरौली युवराज डा. वागीश कुमारजी के निर्देशानुसार किया जाता है। सोमवार 21 मई को ग्वाल के दर्शन में नंद महोत्सव का मनोरथ हुआ। पूरे मंदिर में नंद घर आनन्द भयौ जै कन्हैया लाल की मंदिर के मुखियाजी ने जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भक्तं को खेल खिलौने वांसुरी फल इत्यादि का वितरण किया। इस अवसर पर मंदिर में भारी उत्साह देखा गया और वाहर से आए तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं ने भव्य उत्सव का आनन्द उठाया। मंदिर के मीडिया प्रभारी ने मनोरथीयों का आभार व्यक्त किया। इस मास में पुण्य कार्य करने का लाभ प्राप्त होने की बात कही। इसी चरण में 22 मई मंगलवार को भोग संध्या आरती में फल फूलों के हिण्डोले का मनोरथ होगा। ठाकुरजी के मनोरथों का यह क्रम पूरे अधिक मास इसी तरह चलता रहेगा। इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, राकेश तिवारी एड., मुरलीधर, भोलेजी, मंदिर के समस्त मुखिया व कमलाशंकर, अजय भट, अमित चतुर्वेदी, सुरेश शर्मा, ब्रजेश चतुर्वेदी, बनवारी लाल, वृजनाथ चतुर्वेदी एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य