देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। अपर पुलिस महानिरीक्षक आगरा जोन अजय आनंद ने सोमवार को जिले में कई योजनाओं व पुलिस मार्डन स्कूल द्वारा कराई जा रही अंतर्राज्यीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने का आव्हान किया साथ ही कहा कि क्राइम कंट्रोल करने के लिए पुलिस भरसक प्रयास कर रही है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार की सुबह एडीजे अजय आनंद करीब नौ बजे मथुरा पहुंचे। यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी के साथ सभी पुलिस अधिकारियों ने उनका बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने पुलिस लाइन में सलामी ली। सबसे पहले उन्होंने सबसे पहले मार्डन महिला पुलिस थाने का उद्घाटन किया। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष, अत्याधुनिक शाॅप का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस मार्डन स्कूल द्वारा आयोजित की जा रही अंतर्राज्यीय पुलिस खेल प्रतियोगिता का भी उद्घाटन किया। वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अत्याधुनिक थाने बनवा रही है। महिला थाना मथुरा में बहुत जरूरी था, इसकी जो बिल्डिंग थी, वह काफी जर्जर थी। अब महिला पुलिसकर्मियों को नया थाना बनने के बाद किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
एयर कंडीशन हेयर डेªसर बारबर शाॅप के शुभारंभ के संबंध में उन्होंने कहा कि अक्सर पुलिसकर्मी बाल कटवाने के लिए बाहर जाते हैं। इसमें सारी सुविधाएं है, अब पुलिसकर्मी इसमें ही आएंगे ऐसी उनकी उम्मीद है। समय की बचत होगी। सभागार कक्ष को आधुनिक बनाया गया है।
खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि लोगों को खेलकूद को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। इस तरह की प्रतियोगिता मथुरा में होना गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस अपराधियों और अपराध कंट्रोल पर कार्य कर रही है। इसके लिए पुलिस अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। अब कहीं भी अपराधी बच नहीं पाएंगे। उन्होंने जनपद पुलिस की कार्यप्रणाली को संतोषजनक बताया।
इस अवसर पर एसएसपी प्रभाकर चैधरी, एसपी सिटी श्रवण कुमार, एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला, एसपी टेªफिक डा. ब्रजेश सिंह, एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामनिवास सहित सभी अधीनस्थ अधिकारी उपस्थित थे।













Related Items
ताज तो आकर्षित करता ही है, और आगरा के नर्सिंग होम भी
आगरा की तांगा परंपरा को बचाने की पुकार
विरासत की राख में जलता आगरा