BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राधे राधे के जायकारों के साथ श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा

ब्रज चैरासी की परिक्रमा में संकीर्तन कर परिक्रमा देते श्रद्धालुमथुरा। बाॅकेबिहारी लाल तेरी जय होवे, हरे राम हरे कृष्णा, जय श्री राधे राधे, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, इन जायकारों के साथ संकीर्तन कर श्रद्धालु परिक्रमा लगा रहे है। कस्बा में तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं को ठहरने व भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

 रविवार को अधिकमास माह के चलते ब्रज चैरासी परिक्रमा इन दिनों जोरों पर है। यह परिक्रमा देश के करीब तीन प्रदेशों में होकर मार्ग बना है। ब्रज चैरासी परिक्रमा मार्ग उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से हो होकर गुजरता है। आस पास के प्रदेशों से परिक्रमा देने वाले श्रद्धालुओं के टोल के टोल आ रहे है। श्रद्धालुओं को यह ब्रज चैरासी परिक्रमा आजकल खूब भा रही है। श्रद्धालु ब्रज चैरासी कोस की परिक्रमा कर  रहे है लेकिन श्रद्धा और भगवान में विश्वास के चलते कोसों दूर पैदल चलकर ब्रज धाम में परिक्रमा लगाने से पीछे नही हट रहे है। वही ऐसे में सौंख कस्बावासी जगह-जगह भण्डारे लगाकर पुण्य कार्य करने लगे है। कस्बा में करीब एक दर्जन धर्मशालाओं में ठहरने, मैडीकल शिविर व खोयापाया केन्द्र की स्थानीय भक्तजनों के द्वारा व्यवस्था की गई है। और परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह पानी की प्याउ और भोजन प्रसाद भण्डारे भी चलाये जा रहे है। ईओ प्रभारी अजय कुमार यादव के अनुसार 

नगर पंचायत की ओर सभी स्थानों पर परिक्रमार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है। कस्बा में जगह जगह कूडेदान रखवाये गये है। और सफाईकर्मियों के द्वारा समय समय पर सफाई कार्य और रात्रि में प्रकाश व्यवस्था की गई है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More