BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पुरुषोत्तम मास में श्रीधाम बरसाना में उमड़ रहा है भक्तों का सैलाब

बरसाना  परिक्रमा मार्ग में छोटे-छोटे बच्चे दण्डौती लगाकर अधिक मास में पुण्य कमाते हुए।मथुरा। पुरुषोत्तम मास में श्री धाम बरसाना में दंडोती  लगाने वालों  एवं श्रद्धालुओं का भारी संख्या में आगमन हो रहा है ।दिन व दिन श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है ।क्या बूढ़े क्या जवान क्या बच्चे धर्म की आस्था में बहते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां श्री धाम बरसाना की परिक्रमा मार्ग में ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं को पैर धरने को जगह नहीं मिल रही है। आस्था की गंगा बह रही है। जगह- जगह शीतल ठंडे पानी की प्याऊ लगी हुई है। परिक्रमा मार्ग में दंडोती  वालों के लिए एवं परिक्रमार्थियों के लिए श्री राधा रानी के भक्त जल सेवा रूह अफजा, सब्जी पूरी ,कढ़ी चावल ,मठरी ,बिस्कुट, समोसे, ठंडाई ,चाय पकोड़े, चॉकलेट,  पेंसिल, पैन ,काफी, चाय, बांटते हुए नजर आ रहे हैं। और अधिक मास का पुण्य कमा रहे हैं। पहली बार दन्डौती लगा रहे सात  साल का बच्चा कार्तिक गौड ने बताया की यह सब राधा रानी की कृपा से दंडोती  लग रही है। कोई तकलीफ मुझको नहीं हो रही है ।और आनंद की अनुभूति प्राप्त हो रही है ।वही तीसरी बार दंडोती  लगा रहे देवांश गौड बताया की भीषण गर्मी में दन्डौती में कोई भी परेशानी बिल्कुल नहीं हो रही है ।यह सब किशोरी जी कृपा से संभव हो रहा है। हम इस पुरुषोत्तम मास का इंतजार करते हैं। कटारा पार्क, पीली कोठी चैराहा ,नया बस स्टैंड ,मेन बाजार ,बाग मोहल्ला,  सुदामा चैक, थाना गली , चिकसौली रोड परिक्रमा मार्ग आदि स्थानों पर आरओ का ठंडा जल की प्याऊ लगी हुई है ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More