BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गिर्राज जी में उफान पर चढ़ा आस्था का सैलाब

गिर्राज में उफान पर चढ़ा आस्था का सैलाब भक्तों की भीड़ ने प्रशासन के इंतेजाम किए फैल 

मथुरा। गोवर्धन कस्बे के गिरिराज धाम में अधिक मास मेला में आस्था उफान पर है। देखते ही देखते लाखों की भीड़ गिरिराज धाम में उमड़ पड़ी। बढ़ता तापमान भी आस्था के कदमों को नहीं रोक पा रहा है। आस्था के प्रशासनिक व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई हैं। बढ़ती भीड़ की अधिकता को देखते हुए मेला की व्यवस्थाएं गिरिराज जी के भरोसे ही चल रही हैं। शाम ढलते ही भीड़ का जत्था वाहनों से उतरकर गिरिराज जी की तलहटी पहुंच रहा है। एकादशी की शाम से पूर्णिमासी तक भीड़ का दबाव रहेगा। शनिवार की देररात्रि से रविवार की सुबह तक गिरिराज महाराज की परिक्रमा के साथ-साथ सभी मार्गों पर भीड़ का सैलाब दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने बसों व वाहनों से उतरकर गिरिराज दानघाटी के दर्शन किया और भीड़ के बीच जयकारों के बीच परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा में राधे-राधे के उद्घोष सुनाई दिये। अधिक मास मेला में श्रद्धालु जहां से जगह मिल रही है वहीं से परिक्रमा लगा रहे हैं।  श्रद्धालुओं ने आन्यौर, पूंछरी, जतीपुरा, राधाकुंड होकर परिक्रमा लगाई। मानसी गंगा में घाटों पर स्नान किया। गिरिराज जी के मंदिरों में दूध भोग चढ़ाकर मनौती मांगी। गिरिराज जी के दानघाटी मंदिर, मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा, हरिगोकुल मंदिर,  लक्ष्मीनारायण मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More