BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

UP: नदियां उफान पर, प्रशासन ने सीमावर्ती गांव खाली कराए

लखीमपुर (उप्र)। शारदा, घाघरा और मोहना नदियों में बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण इनके किनारे बसे दर्जनों गांवों के लोगों को मजबूरन बाढ़ राहत शिविरों में जाना पड़ा है। इससे सबसे अधिक प्रभावित धौरहरा तहसील का गांव रैनी हुआ है। इसके अधिकांश घरों और लगभग सभी फसलों को बाढ़ के पानी ने नष्ट कर दिया गया है। यहां के 110 प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है।

जिला प्रशासन बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों को राशन किट वितरित कर रहा है और साथ ही चीनी मिलों को सलाह दी है कि वे प्रभावित गांवों के किसानों के गन्ने का बकाया तुरंत लौटा दें।

बाढ़ राहत शिविरों में रहने वाले लोगों की चिकित्सा जांच की जा रही है और उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए भी कहा जा रहा है।

धौरहरा एसडीएम सुनंदु सुधाकरन ने कहा, "हम धौरहरा तहसील में राहत शिविर में परिवारों को राशन किट वितरित कर रहे हैं। हमने नि: शुल्क चिकित्सा जांच, शिशुओं का टीकाकरण भी सुनिश्चित किया है। हम उन्हें सलाह दे रहे हैं कि अगर किसी में भी कोविड -19 के लक्षण नजर आएं तो वे तत्काल हमें सूचना दें।"

एसडीएम ने कहा कि ऐरा चीनी मिल को सभी बाढ़ प्रभावित किसानों के लंबित बकायों का तुरंत भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More