BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

यमुना में उफान, किसानों में चिंता, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

यमुना में उफान, किसानों में चिंता, प्रशासन ने जारी किया अलर्टकरनाल। हथनीकुंड बैराज से बुधवार को एक लाख क्यूसिक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी उफान पर है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बरसात से यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। बुधवार को हथनीकुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर 1.40 लाख क्यूसिक से ऊपर पहुंच गया था। इससे यह खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई। इसके चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

 

सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि शिवालिक की पहाडिय़ों पर हुई भारी बरसात के कारण क्षेत्र की बरसाती नदियों में भी उफान आ गया है। बुधवार को एक लाख क्यूसिक पानी आने से यमुना क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर यमुना के नजदीक ना जाने की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि गुरुवार को यह पानी आगे पास कर गया है और अब डरने की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को यमुना में 18 हजार क्यूसिक पानी चल रहा है। इसके साथ ही प्रशासन ने यमुना के साथ लगते गांवों के मौजिज व्यक्तियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है। इस पर उन्हें पल-पल की सूचना दी जा रही है। कार्यकारी अभियंता ने अभी तक यमुना के पानी से करनाल जिले में किसी तरह के नुकसान से इंकार करते हुए बाढ़ से बचाव के सभी पुख्ता प्रबंध होने की बात कही है।साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More