BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मां-बेटे को मौत के घाट उतारने वाला गिरफ्तार, साथी फरार

एसपी सिटी श्रवण कुमार पत्रकारो को जानकारी देते हुए मथुरा। राया के गौसना टीला मजार में बोरे में बंद मिली मां बेटे की मौत का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को आज जेल भेजा। 

पुलिस लाइन स्थित सभागार में आज एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि एसएसपी द्वारा इस मामले में जांच टीमें लगाई थी कि मुखबिर की सूचना के आधार पर डहरूआ फाटक के पास से अभियुक्त छगन लाल पुत्र राजवीर सिंह निवासी बिर्जापुर को बीती शाम गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ में उसने बताया कि 22 मई को शाम करीब 6 बजे कृष्णा उर्फ  लल्लू उर्फ केके ने छगन को फोन करके बुलाया था, कि मुझे तुझसे काम है। उस समय कृष्णा के कमरे में श्रीमती देवी व राहुल था, जिनसे कृष्णा बातचीत कर रहा था, तथा कुछ कागज आदि दिखा रहा था राहुल को कोल्डड्रिंक लेने के लिये कृष्णा ने बाहर भेज दिया था और मुझे अन्दर बुलाया प्लान के मुताबिक उसने श्रीमती देवी के हाथ पकडे थे और कृष्णा ने उनकी गर्दन मे तार फंसाकर खींच दिया जब वह मर गयी तो उसे दूसरे कमरे मे डाल दिया। उसके बाद राहुल कोल्डड्रिंक लेकर वापस आया तो उसने पुछा की मेरी मम्मी कहा है तो कृष्णा ने कहा की पलके पर बैठ अभी आ रही हैं। में राहुल के पास पलके पर बैठा रहा फिर कृष्णा पीछे से आया और राहुल की गर्दन में वही तार डालकर खींच दिया। मैने राहुल के हाथ पकड लिये थे। तार जोर से खीचने के कारण उसकी भी मृत्यु हो गयी उसके बाद कृष्णा ने अपने एक रिश्तेदार राजकुमार पुत्र रम्मो नि. शाहपुर ठठोई थाना इगलास अलीगढ जो बगीची वाली गली में ही अपने मामा के पास रहता था, को भी बुला लिया मैने बोरी पकडी कृष्णा व राजकुमार ने पहले श्रीमती देवी को वोरी मे बंद करके सुई धागे से सिल दिया था फिर रहुल के शव को हम तीनो ने बोरी मे बंद कर सुई धागे से सिल दिया था, दोनों बोरियो को कृष्णा व राजकुमार ने मोटर साइकिल पर रखवाकर राजकुमार अपने घर चला गया मैं मोटर साइकिल चलाकर तथा कृष्णा दोनो बोरी बीच मे रखकर पकड़ कर बैठा था। दोनो शवो को अंधेरा होने पर ले जाकर गौसना टीला मजार के पास जंगल को जाने वाले रास्ते के किनारे फेंक दिये थे। मोटर साइकिल को हम दोनो राया रेलवे स्टेशन के पास खडी करके आटो मै बैठकर लक्ष्मीनगर तिराहे पर आये थे। 

एसपी सिटी ने बताया कि अभियुक्त छगन लाल की निशानदेही पर आलाकत्ल तार लम्बाई करीब 5 फिट शवो को ले जाने मे प्रयोग की गयी मोटर साइकिल नं. एचएफ डीलेक्स न0 यू0पी0 85  8240 मृतक राहुल की सेंन्डिल व मृतिका श्रीमती देवी की चप्पल व शवो को प्लास्टिक के कट्टे मे बंद कर सिलने मे प्रयोग की गयी सुई धागा बरामद हुये। 

हत्या एवं फरार अभियुक्तों कृष्णा उर्फ लल्लू उर्फ केके पुत्र स्व0 श्री रुमीलाल नि0 बगीची वाली गली लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार मथुरा, राजकुमार पुत्र रम्मो नि0 शाहपुर ठठोई थाना इगलाश जिला अलीगढ फरार है गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More