देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
शहीद के घर लगा लोगों का तांता
मथुरा। जिले के छाता थाना क्षेत्र के लाडपुर का लाल रविवार देर रात जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के हमले में शहीद हो गया। जिसकी खबर सुनते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार शाम शहीद का पार्थिक शरीर पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। जहां राष्ट्रीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने रविवार देर रात सेना के 50 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हमला किया। यहां मथुरा थाना छाता के गांव लाडपुर निवासी विक्रम सिंह अधाना में भी तैनात थे। फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवान उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। इधर मथुरा में सोमवार सुबह विक्रम की शहादत पर कोहराम मच गया। गांव के लोगों का भी जवान के घर तांता लग गया है। परिवार के लोगों के मुताबिक जवान का शव सोमवार शाम तक पैतृक गांव पहुंच सकता है। इसके बाद पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।













Related Items
छत्तीसगढ़ : अबूझमाड़ में मुठभेड़, मारे गए 4 माओवादी, एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी
वीर सपूत शहीद का शव देख हर किसी की आंखें हुईं नम