देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreगली-मौहल्लों में भी अब पहुंचेंगी यूपी 100
मथुरा। यूपी सरकार द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग जनपदों में यूपी-100 की बाइक भेजी गईं हैं। गुरुवार को एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने पुलिस लाइन में एक समारोह आयोजित करके यूपी.100 की 30 बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद यह बाइकें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पहुंच गई।
एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने बताया कि यूपी.100 मोटरसाइकिलें आधुनिक तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित हैं। जिन्हें कंट्रोल रूम से मानिटरिंग किया जाएगा। जिन गलियों में पीआरबी की गाड़ी नहीं पहुंच पाती थी उन जगह विशेष रूप से शहर की उन गलियों के लिए यूपी.100 मोटरसाइकिलें कारगर साबित होंगी। इससे अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगेगा। खुद एसएसपी पुलिस लाइन के अंदर से बाइक चलाकर बाहर आए।
इस अवसर एसपी सिटी श्रवण कुमार, एसपी देहात आदित्य शुक्ला, सीओ सदर राकेश सिंह, सीओ सिटी प्रीति सिंह आर आई राम निवास सहित अधिकारी उपस्थित थे।













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
यूपी के मेरठ में एक लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का था सदस्य
महाकुंभ 2025 - यूपी में पर्यटकों को मिलेंगे स्किल्ड और स्मार्ट सर्विस प्रोवाइडर