BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ट्रक ने रौंदी बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

हादसे के बाद पहुंची पुलिस यातायात को सुचारू कराते हुए मथुरा। कोतवाली वृंदावन की चैकी जैंत क्षेत्र अंतर्गत चैमुंहा हाइवे पर एक ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद डाला जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी की गंभीर हालत देखते हुए उसे आगरा रैफर किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चैमुंहा ब्लाॅक के राकेश पुत्र सूखा एवं रोहताश पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव शिवाल अपनी स्पलेंडर द्वारा मथुरा से अपने गतंव्य को जा रहे थे कि चैमुंहा हाइवे पर आकर पुल के पास जगह कम होने के कारण ट्रक को ओवरटेक कर अपनी बाइक आगे निकाल रहे थे तभी उनकी बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। जिसमें दोनों बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गए। घटना में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रोहताश दस मिनट तक रोड पर ही गंभीरावस्था में पड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने बमुश्किल ट्रक के नीचे से निकलवाएं लेकिन तब तक राकेश की मौत हो चुकी थी जबकि रोहताश गंभीर हालत में था, पुलिस ने रोहताश को उपचार हेतु भर्ती कराया है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More