BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमर शहीद विनोद की प्रतिमा का हुआ अनावरण

छाता के ग्राम लाडपुर में शहीद विक्रम सिंह के परिजनों से बता करते हुए ।

देश पर जान न्यौछावर करने वाले अमर शहीद महान- जयंत

मथुरा। राया गांव हर्दपुर में अमर शहीद विनोद कुमार की प्रतिमा का मंगलवार के दिन पूजा अर्चना और सलामी के साथ अनावरण हुआ। कार्यक्रम में दूर दराज से आए ग्रामीणों ने भाग लिया और शहीद को पुष्पाजंलि अर्पित कर याद किया। 

गांव हर्दपुर निवासी विनोद कुमार राष्ट्रीय राईफल 24 आमार्ड में तैनात था एक साल पूर्व  5 जून को जम्मू कश्मीर में शहीद हो गया था। एक वर्ष पूर्ण होने पर गांव में शहीद स्मारक बनवा कर अमर शहीद विनोद कुमार की प्रतिमा का अनावरण किया गया। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ किया गया और मथुरा से आयी गार्द ने सलामी दी। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद एवं रालोद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी ने प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हम देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के कारण सुरक्षित हंै इनका बलिदान कभी खाली नहीं जायेगा। यह सच्चे देश भक्त की तरह से भारत माता की रक्षा करते है। हमें इनको नमन करना चाहिए। 

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने शहीद विनोद कुमार की प्रतिमा के अनावरण के बाद पुष्पाजंलि अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान रालोद जिलाध्यक्ष कु  नरेन्द्र सिंह, राजपाल सिंह भरगंर, रामवीर सिंह, डा. रवि माहूर, जयवीर सिंह, मनोज शर्मा, शिवचरन शुक्ला, रविन्द्र पचहरा आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More