BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दो माह पूर्व हुई सिपाही के आवास से चोरी के मामले चार गिरफ्तार

चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चारों बदमाशों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी श्रवण कुमार लाखों का चोरी का माल बरामद 

मथुरा। शहर कोतवाली की चैकी धौलीप्याऊ क्षेत्र में बने जीआरपी के सरकारी आवासों में सिपाही के मकान से करीब दो माह पूर्व हुई लाखों की चोरी के मामले में धौलीप्याऊ चैकी प्रभारी ने रेलवे ग्राउण्ड खण्डर इमारत के पास से चोरी की योजना बनाते चार बदमाशों को पकड़ा है, जिनके पास से पुलिस को चोरी किए गए जेवरात एवं करीब आठ लाख रूपए एवं असलाह एमुनेशन बरामद हुए हैं। 

एसपी सिटी श्रवण कुमार ने आज मीडिया के सामने इसका खुलासा करते हुए बताया कि बीतीरात चैकी प्रभारी सुरेश चन्द्र शर्मा चैकी को मुखबिर से सूचना मिली कि पिछलेे दिनों हुई जीआरपी सरकारी आवासों में चोरी करने वाले गिरोह पुनः किसी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए रेलवे ग्राउण्ड खण्डर इमारत धौलीप्याऊ योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बदमाशो से मुठभेड के पश्चात आकाश उर्फ पोला पुत्र सुरेश नि0 बीच का नगला थाना बल्देव मथुरा हाल नि0 खटीक मौहल्ला मछली फाटक बागबहादुर, निक्कू उर्फ नितेश पुत्र अजय बाल्मीकी निवासी ओ0बी0सी0 बैक के पास बाल्मीकी बस्ती औरंगाबाद थाना सदर बाजार, छोटू उर्फ देशराज पुत्र सत्यवीर जाटव नि0 जाटव वस्ती औरंगाबाद थाना सदर बाजार मथुरा, राजकुमार पुत्र हरीबाबू निवासी जाटव वस्ती औरंगाबाद थाना सदर बाजार मथुरा को मयउपरोक्त मुकदमे मे चोरी गये जेवरात कीमत करीब 8 लाख रू0 मय नाजायज असलाह एमुनेशन के गिरफ्तार कर लिया। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More