देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
ऊर्जा मंत्री और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ की नारेबाजी
मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के गांव झुड़ावई में विद्युत विभाग की लापरवाही से एक वृद्ध की मौत हो गई। बता दें कि 60 वर्षीय झुड़ावई निवासी महेंद्र सिंह हर रोज की भांति करीब 11 बजे अपने घर से श्मशान की सफाई करने के लिए जा रहा था, तभी कमजोर और जर्जर हाईटेंशन की लाइन टूटकर चलती साइकिल पर वृृद्ध के ऊपर गिर गया, जिससे वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने वृद्ध की मौत की सूचना जब विद्युत स्टेशन को दी तो विद्युत स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने लाइनमैन की सूचना पर ही सप्लाई बंद करने को कहा और काफी देर तक टूटे तारों में चिंगारियां निकलती रही, हालांकि बाद में सप्लाई बंद कर दी गई। पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही हैं, लेकिन विद्युत विभाग घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है और जर्जर व टूटे तारों को बदलने में सक्रियता नहीं दिखा रहा।
ग्रामीणों ने जमकर काटा हंगामा
वृद्ध की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने आला अधिकारियों को भी फोन से अवगत करा दिया, लेकिन 4 घंटे बाद भी किसी आला अधिकारियों ने सुध नहीं ली। थानाध्यक्ष आजादपाल मय फोर्स मोके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर ग्रामीणों ने मंत्री और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देख विधायक पूरन प्रकाश व तहसीलदार सदर, लेखपाल, कानूनगो घटना स्थल पहुंच गए और विद्युत विभाग ने मृतक की पत्नी शांति देवी को 5 लाख का चेक भी दिया।













Related Items
सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
महाराष्ट्र के मंत्री का बयान, 'गुप्तेश्वर पांडे बिहार के अगले गृहमंत्री होंगे'
महेंद्र नाथ पांडे होंगे यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष