देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख। अपने कार्य से जा रहे युवक के हाथों में से दो बाइक सवारों ने मोबाइल छीन ले गये। युवक ने बदमाशों के पीछे पैदल दौड़ लगाई लेकिन बाइक सवार भागने में सफल रहे। घटना से गोवर्धन रोड़ क्षेत्र में हडंकप मच गया। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
शनिवार की देर शाम करीब 7 बजे कस्बा के शेड़ का मठ निवासी धीरज चैधरी पुत्र भूरा सिंह घर से अपने किसी कार्य से गोवर्धन रोड़ स्थित बाल्मीक बस्ती को जा रहा था कि तभी पीछे से आ रहे मास्क लगाये दो अज्ञात बाइक सवारों ने युवक के हाथों में से मोबाइल को छीन कर ले गये।
युवक ने मोटर साईकिल का पैदल दौड़ते हुए पीछे किया लेकिन बाइक सवार बदमाश गोवर्धन की ओर भागने में सफल रहे।
युवक के शोर मचाने पर घटनास्थल पर लोगों की भींड एकत्रित हो गई। और घटना से हडकंप मच गया। सूचना पर चैकी प्रभारी चंद्रपाल सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गये। और मामले की जानकारी ली।
इसे लेकर पीड़ित ने थाना मगोर्रा में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी रोहन सिंह का कहना है कि मामले में ंपीड़ित ने तहरीर दी है। जांच कर कार्यवाही की जायेगी।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन