देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। जनपद के थाना फरह क्षेत्र मे मैक्स पिकपं और आल्टो गाड़ी में भिड़ंत हो गई भिड़ंत में जबरदस्त थी कि मैक्स पिकअप के परखच्चे उड़ गए। ओल्टा कार सवार चार लोगों की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आगरा के बरहन निवासी पुलिस कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ सोमवार को गोवर्धन की परिक्रमा देने गए थे। वहां से रात्रि में आगरा वापस लौटते समय उनकी ऑल्टो कार फरह के फातेहा कट पर सामने से आती पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। इस हादसे में आगरा के बरहन निवासी कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह पुत्र गनपत, कार चला रहा राजेंद्र का बेटा नरेंद्र (35 साल), राजेंद्र की भांजी पूजा (22 साल) और राजेंद्र की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार राजेंद्र की बेटी रुबी और दामाद राघवेंद्र गंभीर घायल हो गए। हादसे में घायल रुबी को नयति अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं राघवेंद्र को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।













Related Items
यमुना एक्सप्रेसवे पर मैक्स पिकअप में लगी आग
महिंद्रा ने महा स्ट्रांग-महा बोलेरो पिकअप को बाजार में उतारा
मैक्स पिकअप -ट्रैक्टर में हुई आमने-सामने की भिडंत में छह की मौत: आधा दर्जन गंभीर घायल