BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

महिंद्रा ने महा स्ट्रांग-महा बोलेरो पिकअप को बाजार में उतारा

महिंद्रा ने महा स्ट्रांग-महा बोलेरो पिकअप को बाजार में उताराजयपुर। भारतीय पिकअप सेंगमेंट में पिछले 20 वर्षों से अग्रणी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने गुरुवार को इंडिया के नंबर वन अपने वाणिज्यिक वाहन महा स्ट्रांग-महा बोलेरो पिकअप को लांच किया। इस मौके पर कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक दीपेन्द्र शर्मा ने महा बोलेरो की खासियत और खूबियों के बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि महा बोलेरो पिकअप की नई श्रंखला आकर्षक होने के साथ इसमें अधिक चौड़ी सीट के साथ नया इंटिरियर और बैठने की बेहतर सुविधा भी होगी। इसमें नौ फीट के साथ एक अतिरिक्त लंबे कार्गों डेक के बढ़े हुए लोड को आसानी से ले जाने की क्षमता के लिहाज से डबल बियरिंग एक्सेल, मजबूत 9-लीफ सस्पेंशन और 12 पीआर टायर हैं। इसके अलावा उपभोक्ताओं को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए इसमें टि्वन टेंडेम बूस्टर एमएसपीवी ब्रेक्स हैं और इसकी बॉडी और चेसिस भी मजबूत है। 

इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट (कमर्शियल) महेश कुलकर्णी ने बताया कि अधिक कमाई के लिए अंतर्निहित आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए महा बोलेरो पिकअप में 1,700 किलोग्राम की अग्रणी पेलोड क्षमता है। अपने नाम ‘महा‘ के मुताबिक न्यू बोलेरो पिक-अप 9 फीट (2765 मिमी) की लंबाई के साथ एक अतिरिक्त लंबे कार्गो डेक के साथ आता है। इसकी श्रेणी में यह सबसे ज्यादा है, जो 1,700 किग्रा की उच्चतम पेलोड क्षमता को पूरा करता है। 

महा स्ट्रॉन्ग, महा बोलेरो पिकअप विभिन्न बॉडी स्टाइल और कार्गो बॉक्स की अलग-अलग लंबाई के साथ 1,300 किलोग्राम, 1,500 किलोग्राम और 1,700 किग्रा की पेलोड क्षमता के साथ आता है, जो विभिन्न ग्राहक खंडों और उनकी आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त है।

20 से अधिक वर्षों से बाजार में अग्रणी

उन्होंने बताया कि 20 से अधिक वर्षों से बाजार में अग्रणी होने के नाते हमारी हमेशा यही कोशिश रही है कि पिकअप सेंगमेंट में हम अपने मानकों को और ऊंचा करें और सर्वोत्तम ग्राहक मूल्य प्रदान करें। यह महा बोलेरो पिक-अप महिंद्रा के कठिन और कठोर डीएनए के कोर वैल्यूज को और बढ़ाता है और कम रखरखाव लागत के साथ उच्च कमाई को संभव बनाता है और ब्रांड को अगले स्तर पर ले जाता है। महा स्ट्रांन्ग, महा बोलेरो पिकअप अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ‘इंडिया के नंबर 1 पिकअप का वादा’ स्कीम के साथ आता है, जिसमें 2 वर्ष के लिए निशुल्क रखरखाव और 4 वर्ष के बाद 4 लाख रुपए की बायबैक गारंटी की सुविधा दी जाती है। इस तरह यह अधिक कमाई कर पाता है और ग्राहक को दिमागी शांति भी प्रदान करता है।

 

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More