BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यमुना एक्सप्रेसवे पर मैक्स पिकअप में लगी आग

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर तडके गंभीर हादसा हो गया। एक मैक्स पिकअप गाडी में बीच रोड पर आग लग गई। इससे यातायात भी एक बार प्रभावित हुआ। जानकारी के मुताबिक घटना यमुना एक्सप्रेसवे के थाना सुरीर क्षेत्र की है। रविवार तड़के एक मैक्स पिकअप गाड़ी नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह पुलिया से जा टकराई। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी में अचानक आग लग गई। 
गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी निवासी पशु व्घ्यापारी लीलू और नदीम मैक्स पिकअप से मथुरा के राया थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी में लगने वाली पशु पैठ में के लिए आ रहे थे। गाड़ी में में दोनों पशु व्यापारी पीछे बैठे हुए थे। दोनों चाचा भतीजे बताए जा रहे हैं। गाड़घ्ी इंतजार निवासी लोनी थाना क्षेत्र गाजियाबाद चला रहा था। मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 81 पर चालक को झपकी लग गई और मैक्घ्स पिकअप पुलिया से टकरा कर पलट गई। मैक्स पिकअप के टकराने के साथ ही उससे आग की लपटने उठने लगीं। गाड़ी में सीएनजी किट लगी थी। चालक ड्राइविंग सीट में फंस गया था और गाड़ी के साथ वह भी जिंदा जल गया। जबकि दोनों पशु व्यापारी पीछे बैठे थे और वह उछल कर बाहर की ओर गिर गए। हादसा होता देख आस पास के लोग मौके पर मदद के लिए पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर सुरीर इंस्पेक्टर अनूप सरोज पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। घायल व्यापारियों को उपचार के लिए अस्घ्पताल भेजा। हादसे के कारण एक्घ्सप्रेस वे पर यातायात प्रभावित हो गया। जली हुई मैक्स पिकअप को यमुना एक्सप्रेस वे के कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से रास्ते से हटवाया। तब कहीं यातायात सामान्य हो सका। घटना से करीब आधे घंटे तक एक्सप्रेस वे पर नोएडा आगरा के बीच के यातायात प्रभावित रहा।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More