BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मैक्स पिकअप -ट्रैक्टर में हुई आमने-सामने की भिडंत में छह की मौत: आधा दर्जन गंभीर घायल

मैक्स पिकअप -ट्रैक्टर में हुई आमने-सामने की भिडंत में छह की मौत: आधा दर्जन गंभीर घायलमानागढी ब्रह्मभोज में शामिल होकर लौट रहे रहे थे मैक्स सवार
एक ही गांव की पांच महिलाओं की मौत से गांव में पसरा मातम
मथुरा:कोतवाली सुरीर क्षेत्र स्थित मानागढी के पास बेकाबू हुए ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप में आमने सामने हुई भीषण भिड़ंत में पांच महिलाओं समेत 6 की दर्दनाक मौत हो गई और करीब आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गये | इस संबध में जानकारी देते हुए सीओ मांट विजयशंकर मिश्र ने बताया कि दो वाहनों की भिडंत में पांच महिला समेत छह की मौत हुई है तथा आधा दर्जन घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है | पुलिस के अनुसार मानागढी थाना सुरीर में ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए गांव विधिपुर थाना सादाबाद जिला हाथरस के करीब 25 पुरूष-महिला और बच्चे सोमवार को मैक्स पिकअप गाड़ी से गये थे | गांव मानागढी में हुए ब्रह्मभोज में प्रसाद ग्रहण करने के बाद सभी लोग मैक्स पिकअप गाड़ी द्वारा सोमवार रात्रि करीब 8 बजे वापस गांव विधिपुर,सादाबाद लौट रहे थे | बताते हैं कि दो दर्जन सवारियों से भरी मैक्स पिकअप जैसे ही मानागढी से मांट की ओर चली तभी सामने से तेजगति में आ रहे ट्रैक्टर से चालक  नियंत्रण खो बैठा | परिणामस्वरूप ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप में आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई | ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप की भिडंत होते ही मैक्स गाड़ी में बैठीं दो दर्जन सवारियों में चीख-पुकार मच गई | इसी दौरान मौका पाकर ट्रैक्टर चालक भाग निकला | रात के सन्नाटे में लोगों की चीख-पुकार मचते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ लिए | मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी | जानकारी होते पुलिस फोर्स के साथ प्रभारी निरीक्षक सुरीर बैजनाथ सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये | पुलिस ने घायलों को मशक्कत के बाद मैक्स पिकअप से बाहर निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मांट भेजा, जहां घायलों की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया | पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने 55 वर्षीय वीरवती पत्नी प्रेमसिंह,55 वर्षीय हरवीरी देवी पत्नी सुरेश चंद्र, 35 वर्षीय रजनी पुत्री रनवीर सिंह, 50 वर्षीय किशनवती पत्नी महेन्द्र सिंह, 38 वर्षीय रामा उर्फ रामे पत्नी सत्यवीर सिंह सभी निवासी गांव विधिपुर थाना सादाबाद को मृत घोषित कर दिया | इसके कुछ समय बाद गंभीर घायल धीरज पुत्र बाबू सिंह निवासी नगला फोंदा थाना सुरीर को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया | वहीं करीब आधा दर्जन घायलों का उपचार करने के लिए चिकित्सकों की टीम जुटी रही | घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है | पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं | दूसरी ओर एक ही गांव की पांच महिलाओं की मौत होने की खबर मिलते ही विधिपुर गांव में चीख पुकार मच गई!

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More