देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। गोवर्धन से परिक्रमा देकर लौट रहे श्रद्धालुआंे का ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार एक श्रद्धालु की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि 14 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं। घालयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र गोवर्धन पर भर्ती कराया गया। तीन दिन के अंदर गोवर्धन में परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धाुओं के साथ यह दूसरा बडा हादसा है।
इससे पहले 16 अगस्त को गोवर्धन से परिक्रमा कर अपने घर लौट रहे राजस्थान के पांच श्रद्धालु रास्ते में सडक हादसे का शिकार हो गए थे। हादसा इतना भीषण था कि पांच कार सवारों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं। घयलों का उचार चल रहा है। सभी मृतक और घायल राजस्थान के मालाखेड़ा के एक गांव के रहने वाले हैं।
धार्मिक दृष्टि से प्रदेश सरकार ने गोवर्धन को तीर्थस्थल घोषित कर रखा है। यहां दूर-दराज से लाखों श्रद्धालु भक्त गिरिराज परिक्रमा को आते हैं। ट्रैफिक व्यवस्था में व्यवधान के चलते श्रद्धालु भक्त सड़क हादसों के शिकार हो जाते हैं। गोवर्धन में उचित उपचार न मिलने के अभाव में श्रद्धालु दम तोड़ देते हैं। गोवर्धन में एक मात्र सरकारी अस्पताल है। यहां न कोई आइसोलेशन रूम है और न ही ऑक्सीजन मशीन की व्यवस्था, अस्पताल में एक्सरे मशीन तक नहीं है। क्षेत्रीय विधायक और सांसद भी स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मथुरा में हादसारू गिरिराज परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो ट्रैक्टर से टकराया, एक युवक की मौत, 14 घायल आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र से 15 श्रद्धालुओं का एक दल टेंपो से गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा के लिए आया था। परिक्रमा लगाने के बाद श्रद्धालु टेंपो में सवार होकर बुधवार की सुबह घर लौट रहे थे। गोवर्धन-मथुरा मार्ग पर गिरिराज बगीचा के समीप सामने से ज्वार लेकर आ रहे ट्रैक्टर से टेंपो टकरा गया। हादसे में पुष्पेंद्र (25) पुत्र शिवकुमार मंगोर्रा थाना अछनेरा की मौके पर मौत हो गई।
कमलकिशोर, चंद्रमोहन, मोहित, भोला, रवि, विष्णु, विश्वनाथ, अभिषेक, अंशुल, चंद्रपाल, दीपक, विजय सहित 14 लोग घायल हो गए। घायलों को गोवर्धन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक पुष्पेंद्र के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि सड़क हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।













Related Items
गोवर्धन पर्वत को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने की मुहिम
महाकुंभ में 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
महाशिवरात्रि: देशभर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजे शिवालय