देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। खनन, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध खनन करते पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। मौके से एक ट्रैक्टर ट्राली खाली ट्रैक्टर स्वराज 735 रंग नीला बिना नम्बर, ट्रैक्टर ट्राली खाली ट्रैक्टर पावर ट्रेक रंग नीला, ट्रैक्टर ट्राली स्वराज 735 रंग नीला, ट्रैक्टर फार्मट्रेक 35 जब्त किए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में योगेश पुत्र तुलाराम, विनोद पुत्र मान सिंह, गोपाल पुत्र खोजा सिंह निवासीगण गांव पोखरा थाना हाइवे तथा लाखन पुत्र उदय सिंह एवं सतीश पुत्र मोहर सिंह निवासी पन्डूपुर थाना हाईवे को गिरफ्तार किया है। धारा 379, 411 आईपीसी व 3, 4 खनन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना हाइवे ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अवैध खनन की आ रही सूचनाओं पर कार्यवाही के लिए थाना हाईवे क्षेत्र मंडी चैराहे पर पहुंचे। यहां टीम ने गांव जुनसुटी के जंगलों में बम्बा के किनारे अजीत कुमार नामक ठेकेदार खेतों में से मिट्टी चोरी कर रहा है और जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली से अवैध खनन हो रहा है। हम सभी पुलिसवाले प्राप्त खनन की सूचना पर बताये स्थान पर जुनसुटी गांव के जंगल में पहुंचे।
मौके पर पांच व्यक्तियों को चार ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ खाली व भरी के पकड़ लिया। पूछताछ पर पकड़े गए पांच व्यक्तियों ने एक स्वर में बताया कि हम लोग अपने सरदार अजीत पुत्र सल्लो निवासी नगला सीता थाना हाईवे जिला मथुरा के संरक्षण में जंगलों से अवैध खनन कर मिट्टी चोरी कर आर्थिक लाभ कमाते हंै।
जेसीबी व अन्य उपकरण अजीत के ही हैं। इन लोगों का सरदार अजीत मौके से भाग गया। पकड़े गये सभी अभियुक्तों व बरामद ट्रैक्टर व मिट्टी को नियमानुसार थाने लाकर दाखिल कर उचित कानूनी कार्यवाही की गई।













Related Items
दो बैलों की जोड़ी से ट्रैक्टर तक, खेत से लैब तक
गोवर्धन से परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को ट्रैक्टर ने रौंदा
आत्मनिर्भर भारत: युवक ने किया कमाल, पेट्रोल-डीजल से नहीं, सौर ऊर्जा से चलने वाला बनाया ट्रैक्टर