देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
प्लास्टिक से मुक्त रखने के लिए सभी को प्रेरित कियामथुरा। विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने नदी के किनारे विश्राम घाट पर किया गया। डीएम द्वारा कार्यक्रम में पाॅलीथिन प्रदूषण से मुक्त करने के लिए उपस्थित सभी सम्मानित व्यक्तियों एवं छात्र-छात्राओं को शपथ व प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि प्लास्टिक का प्रयोग न करें और बताया कि प्रदूषण हमारे जीवन एवं प्राकृतिक मौसम पर प्रभाव डालता है। उन्होंने अपील की ज्यादा से ज्यादा लोग अपने आस-पास साफ-सफाई एवं पेड़ लगायें।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदूषण का प्रभाव बहुत पड़ रहा है और हम सब मिलकर इस ओर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए हम सबको यह शपथ लेनी है कि प्लास्टिक पाॅलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे। डीएम ने इस अवसर पर सभी से अनुरोध किया कि आईये हम सब मिलकर प्रतिज्ञा करें कि ‘‘मैं प्राकृतिक पर्यावरण, जिसके अन्तर्गत वन, झील, नदी और वन्य जीवों की रक्षा करूंगा और उसका सबंर्धन करूंगा तथा प्राणी मात्र के प्रति दयाभाव रखुंगा। इसके साथ ही अपने वातावरण को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त रखुंगा एवं इस कार्य हेतु औरों को भी प्रेरित करूंगा।
आयोजन के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम, नगर मजिस्टेªट डाॅ0 बसन्त अग्रवाल एवं गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी सहित अन्य टीम के साथ 200 छात्र-छायायें व 300 जनसामान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। क्षेत्रीय अधिकारी अरविन्द कुमार द्वारा प्लास्टिक पाॅल्यूशन की रोकथाम एवं प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जूट के बैग एवं पेपर वितरण किये। साथ ही यमुना नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के साथ-साथ वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया गया।













Related Items
पर्यावरण बना कुरुक्षेत्र
पवित्र ब्रजभूमि की मौन कशिश: पर्यावरण विनाश से मिटती ‘कृष्ण लीला’ की धरती
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई