BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जयंत ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान का किया आव्हान

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते रालोद उपाध्यक्ष जयंत चैधरी मथुरा। कैराना उपचुनाव में जीत के बाद आज कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने और आभार व्यक्त करने को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चैधरी मथुरा पधारे। उन्होंने गोकुल बैराज स्थित होटल विमल हेरीतेज में जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन मे पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्रीजयंत ने कहा कि जिस लग्न और मेहनत के साथ मथुरा के पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेहनत की वह बधाई के पात्र हैं। इसी तरह 2019 में बूथ लेवल तक मेहनत कर मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल का परचम लहराना है। साथ ही रालोद उपाध्यक्ष श्री जयंत ने प्रदेश भर में पहली जुलाई से प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ व्यापक “पोल खोल”अभियान राष्ट्रीय लोक दल पार्टी द्वारा विधानसभा लेवल पर चलाये जाने का एलान किया।

इनसे पूर्व कार्यक्रम का संचालन कर रहे रालोद जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा की 2019 की तैयारी को लेकर पाँचो विधानसभाओ के प्रत्येक बूथों पर युवाओं को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी व उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को किसानो की समस्याओं व उनकी आवाज को पार्टी नेताओं तक पहुँचाने की बात कही। अध्यक्षता करते हुए रालोद पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अनिल चैधरी पूर्व विधायक ने संघठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही। पूर्व विधायक एवं रालोद मथुरा लोकसभा प्रभारी अजय पाल तोमर ने कहा कि जैसे कैराना उपचुनाव में धर्मनिरपेक्षता का सबूत देते हुए बेगम तबससुम हसन जी को सांसद बनाया है वैसे ही मथुरा लोकसभा में साम्प्रदायिक ताकतों को खिलाफ रालोद उम्मीदवार को जीतकर लोकसभा भेजने की बात कही।

राजेंद्र सिकरवार,डॉक्टर अशोक अग्रवाल,रामवीर भरनगर,डॉक्टर यूनिस कुरेशी,देवराज सिंह व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगपाल चैधरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मुख्य रूप से उपस्थित रहे चैधरी नरेंद्र सिंह ऐड्वकट,सुरेश भगत,बाबूलाल प्रमुख,मुकेश प्रधान,गौरव मलिक,उदेवीर मास्टर,भूरी सिंह,शाकिर,गद्दु प्रधान,सोहन लाल वाल्मीकि,संजू चैधरी,मनोज,बॉबी खान,गोविंद सिंह,विरेंद्र मास्टर,ओमप्रकाश,रणवीर सिंह,जयवीर सिंह,परमानंद आदि उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More